Happy Sawan 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज से सावन का आगाज हो गया है। सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। इस बार तो सावन की शुरुआत सोमवार से ही हुई है। सावन सोमवार से शुरू हो कर सोमवार को खत्म हो रहा है। इस बार के श्रवण मास में कुल 5 सोमवार होंगे। सावन में सोमवार का सबसे ज्यादा महत्व होता है। यूं तो पूरे सावन मास में भगवान शिव की पूजा और अर्चना होती है, लेकिन सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है और दुखों से भी दूरी बनी रहती है।
Happy Sawan 2024 Wishes Images
सावन के इस पवित्र महीने में हम एक दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी देते हैं। हम अपनों को सावन के शुभकामना संदेश, तस्वीरें और वीडियोज भेज उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। अगर आप भी अपनों को सावन की शुभकामानएं भेजना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम का है। देखें सावन के शुभकामना संदेश:
1. शिव शिव शिव ऊँ: नम: शिवाय।।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन की शुभकामनाएं
2. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
3.सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
4.मन छोड़ व्यर्थ की चिंता
तू शिव का नाम लिए जा
शिव अपना काम करेंगे तू
अपना काम किए जा
ॐ नम:शिवाय
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं
Sawan Wishes in Hindi
5.ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।
सावन की शुभकामनाएं।
6.कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
7.भोले आएं आपके द्वार
भर दें जीवन में खुशियों की बहार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख.
सावन की शुभकामनाएं
Sawan 2024 Wishes Images
8.भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
9. मां पार्वती संग बाबा भोले मुस्कुराएंगे,
भक्तों को न कभी खाली हाथ लौटाएंगे.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!
10.शाम-सवेरे जपें भोले का ही नाम,
रास आता है मुझे बस यही काम.
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
Sawan Quotes in Hindi
सावन के इस पवित्र महीने में आप अपनों को ये शुभकामना संदेश भेज उनके दिन को खास बना सकते हैं। ये संदेश आपके अपनों के दिल और मन को शिवभक्ति से सराबोर कर देंगे।
