Happy Republic Day 26 January Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: गणतंत्र दिवस का मौका हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर देता है। दरअसल यही वो दिन है जब हमने आजादी के बाद अपना खुद का संविधान लागू किया था। 26 जनवरी 1950 से हर साल यह तारीख गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाई जा रही है। इस दिन लोगों का जोश देखते ही बनता है। हर कोई देश के रंग में रंगा नजर आता है। लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा उफान पर रहता है। लोग झूमते गाते एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। शुभकामनाओं के लिए शायरी से बेहतर क्या ही हो सकता है। इसीलिए अगर आप भी किसी अपने को इस खास दिन की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस की शुभकामना शायरी हिंदी में:
Republic Day 26 January Wishes Hindi Shayari, Images, Messages (26 जनवरी की शायरी)
ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक।

Republic Day 2025 Wishes Shayari
बहुत लंबा चला संघर्षों की डगर
आखिर पा ही लिया आजादी की नगर
आज अपना है गणतंत्र अपना है संविधान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है!
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में है मान
दशकों से खिल रही है, उसकी अद्भुत शान
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास!
Happy Republic Day

गणतंत्र दिवस की शायरी
ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है!
गणतंत्र दिवस की बधाई!
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आंखें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
गणतंत्र दिवस की बधाई!

Happy Republic Day 2025
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
Happy Republic Day 2025
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ
दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ।
गणतंत्र दिवस की बधाई

Happy Republic Day Wishes Shayari in Hindi
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामना
हर एक दिल में हिंदुस्तान है
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान
भारत मां के बेटे हैं हम
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025
गणतंत्र दिवस का यह दिन सबको मुबारक हो,
देश की शान तिरंगे का सम्मान हो।
हमेशा बढ़े आगे भारत का कद,
हम सबका भारत देश महान हो।
Happy Republic Day 2025
हिंदुस्तान के संविधान, सम्मान और शक्ति के प्रतीक गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को और भी खास बनाने के लिए आप अपनों को ये शुभकामना शायरी संदेश और तस्वीरें भेज सकते हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामना शायरी पाकर सामने वाले के चेहरे पर ना सिर्फ मुस्कान आएगी बल्कि उनके अंदर की देशभक्ति को भी नया बल मिलेगा।
