Republic Day 2025 Good Morning Wishes Messages, Quotes Shayari in Hindi:आज पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही हिंदुस्तान की आवाम अपने 76वें गणतंत्र दिवस के रंग में रंगने लगा। यह दिन हम भारतीयों के लिए बेहद खास है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू कर विश्व पटल पर अपनी खास पहचान स्थापित की थी। उस के बाद हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाते हैं। लोग आजादी के तराने गाते हुए देश के संविधान और राष्ट्र के लिए पूर्ण समर्पण के भाव को जगाते हैं। 26 जनवरी की इस खास सुबह को आप और भी खास बना सकते हैं। आप अपनों को गणतंत्र दिवस के गुड मॉर्निंग मैसेजेस भेज कर उनके चेहरे पर देश प्रति सम्मान की मुस्कान ला सकते हैं। यहां देखें रिपब्लिक डे गुड मॉर्निग मैसेजेस हिंदी में:
Republic Day Good Morning Messages in Hindi | Republic Day Good Morning Wishes
1. नई सुबह है नया सवेरा
झूम रहा है भारत मेरा
बढ़ता जाए देश का मान
कम ना हो तिरंगे की शान
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2025
2. गणतंत्र दिवस की सुबह हम कसम खाएं
जाति धर्म भूल हम सब एक कहलाए
कोई भी हमारी ताकत को तोड़ ना पाए
आओ इस बार कुछ यूं गणतंत्र दिवस मनाएं।
3. भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
Happy Republic Day 2025
4. ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
5. इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
6. आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
Happy Republic Day 2025
7. ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं
8. दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक आप में जान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई
9. वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
10. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
11. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
2. तैरना है तो समंदर में तैरो,
नदी नालों में क्या रखा है।
प्यार करना है तो वतन से करो,
बेवफा लोगों में क्या रखा है।
76वें गणतंत्र दिवस की बधाई
उम्मीद करते हैं गणतंत्र दिवस की सुबह इन संदेशों ने आपके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया होगा। अगर आप भी किसी अपने की ये खास सुबह और भी खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप ये शुभकामना संदेश उन्हें भेज सकते हैं।
