Republic Day 2024 Best Wishes Messages and Quotes in Hindi: हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जाता है। आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था।इसी दिन संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन हर कोई देशभक्ति में डूबा रहता है। 26 जनवरी को खास बनाने के लिए लोग एक दूसरे को बधाई संदेश, फोटो, वीडियो, GIF भेजते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों के साथ देशभक्ति का जज्बा बांटना चाहते हैं तो गणतंत्र दिवस के ये मैसेजेस, कोट्स, शायरी, वीडियोज, स्टेट्स, फोटो भेज सकते हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - Republic Day 2024 Best Wishes Messages and Quotes in Hindi
1. भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान।
भारत माता की जय
Happy Republic Day 2024
2. ना पूछो ज़माने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2024
3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Republic Day 2024
4. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मंरू तो तिरंगा कफन चाहिए।
Happy Republic Day 2024
5. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन सेखूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।
Happy Republic Day 2024

75th Republic Day
6. तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
वतन परस्ती है वफा-ए-जिंदगी,
देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,
अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें।
Happy Republic Day 2024
7. हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8. झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।
Happy Republic Day 2024

Republic Day 2024
9. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा।
Happy Republic Day 2024
