Happy Republic Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल की तरह आज 26 जनवरी का दिन देशभर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तौर पर मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में सबसे प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति (इंडिया गेट) पर पुष्प अर्पित करके वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं। फिर आजादी की लड़ाई में शहीद सैनिकों को सलामी दी जाती है, फिर राष्ट्रगान होता है। वहीं देशभर के स्कूल,कॉलेज और दफ्तरों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस 2024 की शुभकामनाएं, फोटोज, कोट्स, शायरी, मैसेजेस, विशेज।
Happy Republic Day Shayari 2024 in Hindi
1. वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।
2. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।

Gantantra Diwas ki Badhai
3. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
4. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।

Republic Day 2024
5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।

Happy Republic Day 2024
7. आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
8. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।
9. ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।

Republic Day Photo
10. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!
