लाइफस्टाइल

कल से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, इन संदेशों को शेयर कर अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2025, 02:27 PM IST

Happy Ramadan Mubarak 2025 Quotes: रमजान महीने की शुरुआत कल से होने जा रही है। अगर कल चांद का दिदार होता है तो पहला रोजा 1 मार्च को रखा जाएगा। इस महीने में मुसलमान भाई पूरे दिन रोजा रखते और शाम को इफ्तार करते हैं। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने मुसलमान भाईयों को रमजान की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Image

Happy Ramadan

Happy Ramadan Mubarak 2025 Quotes: रमज़ान, जिसे रमादान भी कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह वह महीना होता है जिसमें मुसलमान भाई रोज़ा रखते हैं। रमज़ान का महीना त्याग, इबादत और संयम का प्रतीक होता है। रमजान के दौरान रोजेदार पूरे दिन रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तार करते हैं। इस साल रमजान कल यानी 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। 28 फरवरी यानी कल शाबान के महीने का आखिरी दिन और इसी दिन चांद देखा जाएगा। अगर कल चांद दिखता है तो एक मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का महीना शुरू होते ही लोग सोशल मीडिया पर अपनों को मुबारकबाद भी देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को रमजान की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Ramadan Mubarak Status in Hindi in Hindi

1. आसमान पर नया चांद आया है,

सारा जहां खुशियों से जगमगाया है,

हो रही है सहर ओ इफ्तार की तैयारियां,

उठ रहे हैं दुआओं के लिए हाथ,

अल्लाह करें सबके दिलों के अरमान

रमजान मुबारक हो आपको !

Ramadan 2025 Mubarak

Ramadan 2025 Mubarak

2. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने चांद को सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको यह पाक महीना

यह पैगाम हमने अपने खास को भेजा है

रमजान मुबारक

3. रमजान आया है,

रहमतों का बरकतों का महीना आया है,

मांग लो जितनी दुआएं हैं दिल में,

अल्लाह ने इस दिन को हर किसी के लिए खास बनाया है

रमजान मुबारक हो आपको

Ramadan 2025 wishes

Ramadan 2025 wishes

4. ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल अभी बहुत कुछ अल्लाह से मांगना है,

पुराने गुनाहों के लिए मांगी मांगनी है,

नए ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है।

रमजान मुबारक

5. खुशियां नसीब हो रहे दिल में सुकून,

आप जो भी मांगे दुआ वो हो जाए कबुल,

मक्का और मदीना की जियारत हो आपको नसीब,

रमजान की बधाई आपको !

6. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज कबूल हो तुम्हारी,

बस यही दुआ है अल्लाह से हमारी

Happy Ramadan

Happy Ramadan Mubarak 2025 Quotes

Happy Ramadan Mubarak 2025 Quotes

7. जिक्र से दिल को करना आबाद,

गुनाहों से खुद को रखना पाक,

हमारी दिल से सिर्फ यही है गुजारिश,

कि रमजान के महीने में हमें भी रखना दुआओं में याद

मुबारक हो आपको रमजान का महीना

8. रहमते बरसाने वाला महीना वापस आया है,

दिल में जो छुपी हैं बातें उन्हें अल्लाह के सामने जाहिर करने का मौका आया है,

सिर झुकाकर करें दुआ,

अल्लाह ने इस महीने को इसलिए खास बनाया है।

Happy Ramadan

Ramadan 2025

Ramadan 2025

9. रमजान की सुबह जितनी खूबसूरत है,

उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो,

जितनी खुशियां आपके पास हैं,

उससे भी ज्यादा आपके पास कल हों

आप सभी को रमजान मुबारक

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article