लाइफस्टाइल

Ramadan Good Morning Wishes: रमजान का पहला रोजा आज, रोजेदारों को इन गुड मॉर्निंग मैसेज से दें चांद मुबारक की बधाई

Ramadan Good Morning Wishes: आज रमजान के पाक महीने का पहला रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में अपनों के इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए भेजें ये गुड मॉर्निंग मैसेज।

Image

Raman quotes.

Ramadan Good Morning Wishes: माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है। इस्लाम को मानने वाले लोग आज पहला रोजा रख रख रहे हैं। रमजान का महीना बेहद पाक होता है। ऐसे में इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। मुसलमान इस महीने का लंबे समय से इंतजार करते रहते हैं। चांद नज़र आने के साथ ही लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी रमजान के पहले दिन को बेहद खास बनाना चाहते हैं तो इन गुड मॉर्निंग मैसेज को भेजकर अपनों को कहें रमजान मुबारक।

Ramadan Good Morning Wishes

कभी इफ्तार का इंतजार नहीं रहता है,

हर दम मन अल्लाह-अल्लाह कहता है,

रमजान एक ऐसा पावन महीना है,

खुदा हर किसी की दुआ कबूलता है

माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

Ramadan photos.

Ramadan photos.

किसी का ईमान कभी रौशन न होता

आगोश में मुसलमान के अगर कुरान न होता,

दुनिया न समझ पाती कभी भूख-प्‍यास की कीमत

अगर 12 महीनों में एक रमज़ान न होता!

आपको रमजान की मुबारकबाद

खुशियां नसीब हों जन्नत नसीब हों

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

आप सभी को रमजान मुबारक!

Ramadan wishes in hindi.

Ramadan wishes in hindi.

जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक करना,

बस इतनी सी गुजारिश है हमारी

रमजान के महीने में हमें भी

अपनी दुआओं में याद रखना।

हैप्पी रमजान 2024

रमदान का पाक महीना आया है

साथ अपने रहमत और बरकत लाया है

मुबारक हो माह-ए-रमजान 2024

Ramadan Wishes 2024.

Ramadan Wishes 2024.

रमज़ान का चांद देखा,

रोज़े की दुआ मांगी,

रौशन सितारा देखा,

आप की खैरियत की दुआ मांगी,

आपको रमजान 2024 की बधाई

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article