Raksha Bandhan 2024 Wishes Hindi shayari, Quotes, Status, Messages in Hindi: आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार है। हर साल की तरह इस साल भी भाई-बहन के प्यारे से रिश्ते का देश भर में बड़ी ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। राखी के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके बदले में रक्षा का वादा लेती हैं। भाई बहन के पवित्र से रिश्ते की वाकई बात ही कुछ निराली होती है, ढेर सारी लड़ाई के साथ साथ दुनिया जहान में सबसे ज्यादा प्यार भी भाई बहनों को ही होता है। राखी बांधने के साथ साथ रक्षा बंधन के त्योहार पर अपने भाई बहनों को त्योहार की बधाई देना तो तोहफा देने का भी खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी राखी को और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें राखी शायरी, विशेज, कोट्स और मैसेज जिन्हें पढ़ दूर बैठे आपके भाई-बहनों को चेहरों पर मुस्कान आ ही जाएगी।
राखी 2024 विशेज इन हिंदी, Happy Raksh bandhan Wishes in hindi
1. कलाई पर रेशम का धागा है,
बहन ने बड़े प्यारे से बांधा है..
बहन को भाई से रक्षा का वादा है..
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
2. आज मेरे लिए कुछ खास है,
तेरे हाथों में मेरा हाथ है,
मुझे भाई होने का एहसास है,
दिन है प्यारा रक्षा बंधन का,
मेरी बहन है तो सब कुछ मेरे पास है..

Rakhi Images 2024
3. तोड़े से भी ना टूटे.. ये ऐसा मन बंधन है,
इस बंधन को सारी दुनिया कहती रक्षा बंधन है।
Happy Rakhi Bhai
4. आसमान पर सितारे है जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी की नजर न लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यह दुआ है मेरी।
हैप्पी राखी शायरी, Rakhi Shayari, Bhai Behen shayari in Hindi
5. बहनें होती हैं प्यारी बातें, करती है निराली,
खुशियां देती है बहुत सारी, जब पास नहीं होती है
तो दुनिया लगती है हमको बहुत भारी।
6. रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

Happy Raksha Bandhan Photo
7. राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार।
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
8. याद है हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
हैप्पी रक्षाबंधन !

Rakhi Shubkamna sandesh
राखी की शुभकामनाएं संदेश, Rakhi Quotes Images, Wishes 2024
9. साथ पले और साथ बड़े हुए
खूब मिला बचपन में प्यार
भाई-बहन का प्यार बढ़ाने आया
राखी का त्योहार !
10. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी !
Happy Raksha Bandhan !
