लाइफस्टाइल

वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर इन कोट्स, WhatsApp Messages, ग्रीटिंग्स से दें अपनों को बधाई

Happy Rajasthan Day Wishes, Rajasthan Sthapana Diwas Ki Shubhkamnaye Shayari Sandesh (राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं): पर्यटन के हिसाब से राजस्थान देश के सबसे प्रमुख राज्यों में शामिल है। अपनी प्राचीन विरासत को संजोए राजस्थान राजसी ठाठ-बाट के लिए अलग पहचान रखता है। यही कारण है कि राजस्थान में देश ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आज राजस्थान अपना स्थापना दिवस मना रहा है। ऐसे में राजस्थान दिवस पर आप इन कोट्स, WhatsApp Messages, ग्रीटिंग्स से अपनों को बधाई दे सकते हैं।

Image

rajasthan diwas 2025

Happy Rajasthan Day Wishes, Rajasthan Sthapana Diwas Ki Shubhkamnaye Shayari Sandesh (राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं): आज यानी 30 मार्च को राजस्थान अपना 76 वां स्थापना दिवस (Rajasthan Day) मना रहा है। पर्यटन के हिसाब से राजस्थान देश के सबसे प्रमुख राज्यों में शामिल है। अपनी प्राचीन विरासत को संजोए राजस्थान राजसी ठाठ-बाट के लिए अलग पहचान रखता है। यही कारण है कि राजस्थान में देश ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक घूमने क लिए पहुंचते हैं। आज राजस्थान दिवस (Rajasthan Day) के मौके पर हम आपको कुछ बधाई संदेश देने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनों को भेजकर राजस्थान दिवस की बधाई दे सकते हैं। देखें राजस्थान दिवस पर कोट्स, WhatsApp Messages, ग्रीटिंग्स...

क्यों मनाया जाता है राजस्थान दिवस? - Why celebrated Rajasthan Day?

राजस्थान दिवस मनाने के पीछे के कारण की बात करें तो बता दें कि 30 मार्च 1949 को राजस्थान की 4 रियासतों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर को मिलाकर राजस्थान (Rajasthan) राज्य का गठन किया गया था। वर्तमान रूप में राजस्थान आज ही के दिन अस्तित्व में आया था। इससे पहले राजस्थान लोगों के बीच राजपुताना (Rajputana) के नाम से चर्चित था। इसके अलावा राजस्थान में राजाओं का शासन लंबे समय रहा इसलिए यह राजाओं की भूमि के तौर पर जाना जाता था।

राजस्थान दिवस के बधाई संदेश - Rajasthan Day 2025 Wishes in Rajasthani

1. सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान,

रंग रंगीलो रस भरयो, ओ म्हारो राजस्थान।

।।म्हारो राजस्थान।।

2. आ धरती म्हारे राजस्थान री, मनें खुद पर होवे घणों अभिमान,

इण धरती पर जन्म लियो हां, म्हारो सम्मान ओ है राजस्थान।

।।राजस्थान रे स्थापना दिवस री घणी घणी बधाइयाँ।।

3. अंगरेजी म्हाने आवे कोणी न हिंदी रो घणो ज्ञान,

राजस्थान रा बाशिंदा हा राजस्थानी म्हारी पिछाण।

।।राजस्थान रे स्थापना दिवस री घणी घणी बधाइयाँ।।

राजस्थान दिवस के बधाई संदेश - Rajasthan Day 2025 Wishes in Hindi

1. कण-कण से गूंजे जय-जय राजस्थान,

बढ़ा देता है भारत का गौरव और सम्मान।

।।राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

2. वीरों ने अपने खून से राजस्थानी माटी का किया बंदन है,

इसको माथे पर लगा लो यह माटी नहीं चंदन है।

।।राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।।

3. वीरों की इस धरती राजस्थान की

वीरता और शौर्य को नमन है,

गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत का

यह प्यारा-सा चमन है।

।।राजस्थान दिवस की हार्दिक बधाई।।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article