लाइफस्टाइल

Happy Odia New Year Wishes 2026: उड़िया नववर्ष की ऐसे दें बधाई, यहां देखें शुभकामना विशेज, मैसेज, कोट्स

Happy Odia New Year Wishes 2026 With Images, Messages Pana sankranti wishes: उड़िया नववर्ष की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, और कुछ खास मैसेज की तलाश में हैं, तो यहां पढ़ें उड़िया नववर्ष के शुभकामना संदेश, विशेज, मैसेज, कोट्स।

Image

उड़िया नववर्ष की शुभकामनाएं

Happy Odia New Year Wishes 2026 Images: ओड़िसा का लोकप्रिय पर्व पना संक्रांति, जिसे महा बिशुबा संक्रांति भी कहा जाता है, इस वर्ष आज यानी 14 अप्रैल 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नए सौर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तभी मेष संक्रांति का आरंभ होता है और इसी के साथ नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार होता है।

ओडिशा में यह अवसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होता है। घरों से लेकर मंदिरों तक, हर जगह उल्लास का माहौल देखने को मिलता है। इस पर्व की सबसे खास पहचान है ‘पना’ जो कि एक पारंपरिक पेय, जो गर्मी से राहत देने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। दही, सत्तू, गुड़, केला और मौसमी फलों से तैयार यह पेय लोगों को ताजगी से भर देता है।

लोग इस दिन एक-दूसरे को नववर्ष (Odia New Year 2026) की शुभकामनाएं देते हैं और सामूहिक रूप से खुशियां बांटते हैं। पना संक्रांति, परंपरा और प्रकृति के बीच संतुलन का सुंदर संदेश भी देती है। यदि आप उड़िया न्यू ईयर की शुभकामना देना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें शुभकामना संदेश, विशेज, मैसेज, कोट्स।

उड़िया नववर्ष के शुभकामना संदेश - Happy Odia New Year Wishes 2026

1. उड़िया नववर्ष आपके जीवन में नई खुशियों की शुरुआत लाए।

2. उड़िया नववर्ष आपके लिए सफलता और शांति लेकर आए।

3. पना संक्रांति आपके हर दिन को मीठा और ठंडा बनाए।

4. पना संक्रांति आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए।

5. उड़िया नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आपका जीवन मंगलमय हो!

6. नए साल में हर दिन खुशियों से जगमगाता रहे।

7. आपके जीवन में प्रेम, आनंद और उत्साह बना रहे।

8. इस नववर्ष पर हर मुश्किल आसान हो जाए।

9. खुशियों का नया अध्याय आपके जीवन में शुरू हो।

10. उड़िया नववर्ष आपके घर में सुख-शांति लाए।

पना संक्रांति की शुभकामनाएं

पना संक्रांति की शुभकामनाएं

11. पना संक्रांति आपके जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर दे।

12. यह नया साल आपके जीवन को रोशन कर दे।

13. आपके परिवार में खुशहाली और प्रेम बना रहे।

14. उड़िया नववर्ष पर आपके सभी कष्ट दूर हों।

15. सफलता आपके कदम चूमे, यही कामना है।

16. आपके जीवन में हर दिन उत्सव जैसा हो।

17. यह साल आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आए।

18. खुशियों की बारिश आपके जीवन में होती रहे।

19. आपका हर सपना इस साल साकार हो।

20. नववर्ष आपके जीवन में सुख और समृद्धि भर दे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article