लाइफस्टाइल

Happy New Year Wishes For Love: नए साल में चटक करें मोहब्बत का रंग,अपने महबूब को भेजें ये प्‍यारी रोमांटिक शायरी, संदेश, कोट्स

Happy New Year Wishes For Love (नए साल की रोमांटिक शुभकामनाएं, शायरी): प्यार में पड़ा व्यक्ति अपनी महबूबा के लिए चांद तारे तक तोड़ लाता है। जिंदगी में कई मौके ऐसे होते हैं जहां आप रिश्ते में मिठास घोलना बेहद जरूरी होता है। ऐसा ही एक मौका लेकर आया है नया साल। नए साल के मौके पर आप अपनी पत्नी या प्रेमिका को इन रोमांटिक शुभकामना संदेशों (Happy New Year Romantic Wishes in Hindi) से अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं।

Image

Happy New Year 2025 Romantic Wishes for Love in Hindi

Happy New Year Wishes For Love in Hindi (नए साल की रोमांटिक शुभकामनाएं, शायरी): प्यार में पड़े व्यक्ति के लिए हर दिन ही जश्न का दिन होता है। खासकर जब नए साल का आगमन हो तो जश्न दोगुना हो जाता है। नए साल के नए सूरज के साथ हर कोई अपनों को इस खास दिन की शुभकामनाएं भेजने में खो जाता है। जब बात अपने प्यार को न्यू ईयर विश करने की हो तो कुछ खास करना तो बनता है। इस बार नए साल पर अपने महबूब को रोमांस के रस में डूबे अल्फाज़ों के साथ शुभकामनाएं देकर उनका दिल जीत सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत अपने प्यार का दिल जीत कर करें तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें नए साल की रोमांटिक शुभकामनाएं और नए साल की रोमांटिक विशेज।

Happy New Year Romantic Wishes for love in Hindi

- तेरी हंसी से सजेगा नया साल मेरा,

तेरे प्यार का बसेरा बने हर ख्वाब मेरा।

चमक उठे हर दिन तेरी बाहों में,

बस तेरा साथ चाहिए, और चलता रहे यही सिलसिला

नया साल मुबारक हो, मेरे सनम!

- साल नया हो, पर प्यार वही पुराना,

जो हर पल बढ़े और बनाए दीवाना।

तेरे साथ का हर लम्हा खास होगा,

नए साल में भी बस तेरा एहसास होगा।

नया साल मुबारक हो, मेरे हमसफर!

Happy New Year Wishes for Wife

- अतीत की बातों से परे होना है

इश्क़ में तुम्हारे मुझे, इस साल खोना है

Happy new Year My Love

- आओ मिलकर ये वादा करें,

नया साल और हसीन बनाएंगे।

तेरी बाहों में सिमटकर,

हर लम्हा प्यार से सजाएंगे।

नववर्ष की शुभकामनाएं, माई सनशाइन!

Happy new year Wishes for Girlfriend

- हर दुआ में तेरा नाम हो,

हर ख्वाब में तेरा अक्स हो।

नया साल तेरी बाहों में गुजरे,

सिर्फ तुझसे ही मेरा हर वक्त हो।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!

- सूरज की तरह रोशन हो जीवन तेरा,

चांदनी सी ठंडी छांव दे तुझे प्यार मेरा।

नया साल लाए ढेर सारी खुशियां,

बस हर पल मेरे लबों पर नाम हो तेरा।

नया साल मुबारक हो, मेरी जान!

Happy New Year Wishes for Husband

- चांदनी से रोशन हो हर रात तेरी,

गुलाबों से महके हर सुबह तेरी।

नये साल में हर ख्वाब पूरा हो तेरा,

बस मेरी दुआ है, तू यूं ही बना रहे मेरा।

हैप्पी न्यू ईयर, मेरी जान!

- तेरे बिना अधूरी थी जिंदगी मेरी,

अब तेरे साथ ही बीते हर रात मेरी।

नया साल लाए बहारें खुशियों की,

बस तेरा प्यार बना रहे सौगात मेरी।

नववर्ष की शुभकामनाएं, मेरे हमसफर!

Happy New Year Wishes Shayari For Love

- आओ मिलकर ये ख्वाब सजाएं,

नए साल को प्यार से महकाएं।

तेरी हंसी से रोशन हो जहां मेरा,

हर दिन तेरे साथ बस जश्न मनाएं।

नववर्ष की बधाई, मेरी जान!

- तेरे साथ हर लम्हा खास हो,

हर सुबह मेरी तेरे साथ हो।

नया साल लाए ढेर सारी खुशियां,

हमारी मोहब्बत का हर पल शानदार हो।

नया साल मुबारक हो, जान!

नए साल के इन शुभकामना संदेशों से आप अपने महबूब के दिल में रोमांस की नई आग जला सकते हैं। इन शुभकामना संदेशों से ना सिर्फ आपके रिश्तों की गर्माहट बरकरार रहेगी बल्कि प्यार के नए फूल भी खिलेंगे। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और भेज दिजिए अपने सनम के पास।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article