हैप्पी न्यू ईयर सेम टू यू रिप्लाई, Happy New Year ka Reply: नए साल 2026 की शानदार और जानदार शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद करते हैं कि, ये नया साल हर किसी के लिए खुशियों और नई उपलब्धियों से भर जाए। नए साल की इस पहली सुबह पर दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों से 'हैप्पी न्यू ईयर' के मैसेज और कॉल का एक सिलसिला शुरू हो गया है। अक्सर लोग 'थैंक यू, सेम टू यू' जैसे बोरिंग से जवाब देकर बात खत्म कर देते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे बोरिंग से मैसेज नहीं करना चाहते हैं, तो हैप्पी न्यू ईयर के रिप्लाई में ये वाले मैसेज कॉपी करके भेज सकते हैं। यहां देखें हैप्पी न्यू ईयर का क्या रिप्लाई दें, थैंक यू मैसेज इन हिंदी।
Happy New Year ka reply kya de
1.
आपकी दुआओं ने दिल में रौशनी उतार दी,
नए साल की सुबह को और भी खूबसूरत बना दी,
सच में, आपके शब्द किसी तोहफे से कम नहीं
शुक्रिया, आपने मेरी मुस्कुराहट संवार दी।
2.
आपकी दुआओं ने नए साल को रौशन बना दिया,
दिल के हर कोने को थोड़ा और महका दिया,
मेरी तरफ से भी दुआओं का छोटा सा नजराना
शुक्रिया, आपने एहसासों को खूबसूरत बना दिया।
3.
आपकी बातों में छुपी मोहब्बत रूह से गुजर गई,
दुआओं की खुशबू सुबह की ठंडी हवा में उतर गई,
इस नए साल में बस ये दुआ लौटाता हूं मैं
जितनी खुशियां मांगीं आपने, वो दोगुनी होकर मिल गई।
New Year Reply Message
4.
आपके शब्द किसी फूल की खुशबू बनकर छा गए,
नया साल क्या आया, एहसास सारे खिल गए,
दिल से आभार, इतनी मोहब्बत भेजने के लिए
आपका धन्यवाद, ये लम्हे यादों में बस गए।
5.
नए साल की दुआ में जो अपनापन मिला,
वो दिल में जैसे रोशन दिया सा मिला,
आपकी याद और शुभकामनाएँ अनमोल हैं
शुक्रिया, ये एहसास भी बहुत खास मिला।
6.
आपके संदेश ने मुस्कुराहट का कारण दे दिया,
रूह में सुकून सा उतर आया, जीवन को छू लिया,
मेरी ओर से भी दिल का झुककर आभार
शुक्रिया, आपने नया साल और प्यारा कर दिया।
Happy New Year 2026 Thank You
7.
आपके हर शब्द में दुआ की मिठास थी,
दिल को चू लेने वाली कोई अहसास थी,
नया साल मुबारक और दिल से धन्यवाद
रिश्तों में आपकी यही खूबसूरती खास थी।
8.
हर शुभकामना आपके दिल के सच्चेपन का आईना थी,
मेरे लिए ये किसी सौगात या खजाने से कम ना थी,
इस नए साल में सिर्फ इतना लौटाना चाहता हूं
शुक्रिया, हर दुआ मेरे लिए नई जिंदगी सी थी।
Navvarsh ki hardik shubhkamnao ka aabhar
9.
आप याद आए, तो नया साल और प्यारा लगा,
आपकी दुआओं का मौसम भी हमारा लगा,
मेरी तरफ़ से भी आपकी दुआओं की कीमत
दिल की गहराई से निकला एक 'शुक्रिया' लगा।
10.
आपकी दुआ में जो रोशनी थी, दिल में उतर गई,
उम्मीदों की कोई लौ फिर से जल गई,
इस एहसान का बदला क्या दूँ
सिर्फ शुक्रिया, जो रूह तक पहुँच गई।
