लाइफस्टाइल

रात 12 बजे बीवी को बोलें हैप्पी न्यू ईयर, देखें नए साल के प्यार भरे मैसेज

नए साल में अपनी प्यारी बीबी को विश न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है न। यहां से आप अपनी पत्नी के लिए नए साल के बधाई संदेश और रोमांटिक शायरियां देख सकते हैं।

Image

हैप्पी न्यू ईयर विशेस फॉर वाइफ (pic credit: Canva)

साल 2026 की शुरुआत हो गई है और नया साल अपने साथ ढेर सारा प्यार लेकर आया है। प्यार भरे इस साल के पहले दिन अपनी बीवी को आप कैसे भूल सकते हैं। बीवी को आप यहां से सेव करके नए साल के बधाई संदेश और शायरियां भेज सकते हैं। यहां दी गई शायरी काफी रोमांटिक है। यहां से आप हैप्पी न्यू ईयर 2026 फॉर वाइफ के मैसेज देख सकते हैं।

Romantic New Year Messages For Wife-

1) तेरी मोहब्बत में पागल हूं मैं

मेरे हंसते हुए चेहरे की पहचान है तू,

नए साल की प्यार भरी मुबारक हो तुम्हें

मेरे दिल की जान है तू।

2) तुम मेरे दिल की रानी है

मैं हूं तेरे दिल का राजा,

नये साल की रात आई है

थोड़ा जश्न मनाने आजा।

3) सदा तेरे दिल में बना रहा हूं

कभी ना हो हमारे बीच इकरार,

तेरी बांहों में मेरी बांहें रहें

सात जन्म तक चले हमारा प्यार।

हैप्पी न्यू ईयर 2026

4) क्या कहूं तेरे बारे में

तेरे इंतजार में सारी जिंदगी गुजार लूं,

तू ही मेरा एकमात्र प्यार है

तेरे लिए हर इच्छा को मार दूं।

5) इश्क मोहब्बत का सफर होता है बड़ा प्यारा,

दिल में उमड़ने लगता है प्यार ढेर सारा,

नए साल में नई फरियादें पूरी करेंगे

प्यार का रिश्ता बनाएंगे और ज्यादा गहरा।

हैप्पी न्यू ईयर 2026

6) तेरे बिना मेरा अस्तित्व नहीं है

तुम ही है मेरा सब कुछ,

हर वक्त दिल में तेरी याद रहती है

तेरे बिना मेरी जिंदगी है तुच्छ।

7) हर वक्त मुझे तेरी याद आती है

मेरे दिल में तेरे प्यार की घंटी बजती है,

तू प्यार का मंदिर है मेरा

तेरे लिए ही हर धड़कन धड़कती है।

8) दुआ करती हूं नए साल पर

हमारे रिश्ते में आई और ज्यादा खुशहाली,

रोमांस का समुंदर उफनने लगे

जिंदगी बन जाए मोहब्बत की प्याली।

9) नए साल पर लोग मांगते हैं

बहुत कुछ नया लेकिन

मुझे चाहिए तुम्हारा वही साथ पुराना,

हम दोनों सदा खुशियों में रहे

बस यही है मेरा भगवान से एक अफसाना।

10) नए साल पर थोड़ा शायर बना रहा हूं,

मैं तेरे साथ जीने के नए अवसर गिन रहा हूं,

थोड़ी सैर करा दे मुझे तू तेरे दिल की

बस मैं यही एक चाहत पाल रहा हूं।

11) इश्क में ना होता है बुरा हाल,

इंसान बन जाता है कमाल,

खूबसूरत हो जाती है जिंदगी

दिल हो जाता है खुशहाल।

12) ऐसा मजबूत हो हमारे इश्क का धागा

कि तोड़ने से भी ना टूट पाएं,

मेरी प्रिय महबूबा को मेरी तरफ से

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

13) प्यार का हर रिश्ता ऐसा जुड़े

कि कोई भी उसे अलग न कर पाएं,

मेरे दिल की हर ख्वाहिश पूरी करती है तू

तुम्हें नव वर्ष 2026 की अनंत शुभकामनाएं।

14) तेरे खयालों में हर वक्त खोया रहता हूं

तू है मेरी मुस्कुराहट का कारण,

हजारों अड़चनें आयेगी हमारे रिश्ते में

बस झुकना नहीं है किसी के कारण।

Happy New Year 2026

15) तेरी मोहब्बत का भंवर ऐसा है

कि इससे कभी दूर ना जा पाऊं,

दुआ करता हूं रब से

हर जन्म में तुझे ही अपने प्यार के रूप में पाऊं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article