लाइफस्टाइल

नए साल की पहली सुबह पर बॉयफ्रेंड को भेज दें ये वाली न्यू ईयर विश, रोमांस से भरा रहेगा पूरा साल

नया साल 2026 शुरु हो चुका है, ऐसे में अगर आप इस साल की शुरुआत अपने बॉयफ्रेंड के साथ करने वाली हैं। तो आप उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज पर ये वाली हैप्पी न्यू ईयर विशेज भेज सकती हैं।

Image

New Year Wishes For Boyfriend

Happy New Year 2026 Wishes for Boyfriend (बॉयफ्रेंड के लिए के हैप्पी न्यू ईयर मैसेज): साल 2025 का अंत एकदम ही शानदार रहा। और अब हम सब साल 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। बेशक ही नया साल रिश्तों में नई ताजगी और नई उम्मीदें लेकर आता है। नए साल का आगाज हो चुका है, लेकिन अपने प्यार के बिना न्यू ईयर सेलिब्रेशन अधूरा है। साल 2026 (New Year) आपके और आपके लव्ड वन्स के लिए शुभ और मंगलमय रहे, इसी आशा के साथ आप अपनों को नए साल की बधाईयां दे सकते हैं। इस नववर्ष 2026 की शुरुआत अपने लवर को रोमांटिंग मैसेज भेजकर कर सकते हैं, जो उनके लिए यादगार पल बन जाए। सादे शब्दों में कही गई प्यार भरी बातें नए साल की शुरुआत को और भी यादगार बना देती हैं। यहां देखें बॉयफ्रेंड के साथ शेयर करने के लिए दिल छूने वाली विशेस, कोट्स, मैसेज हिंदी में जो आपके नए साल को रोमांस और खुशियों से भर देंगी।

Romantic Wishes For Boyfriend Happy New Year 2026

1. नया साल भी तुम्हारे नाम से शुरू हो,

हर सुबह तुम्हारी मुस्कान से रोशन हो।

मेरी हर दुआ बस इतनी सी है,

हर कदम पर तुम मेरे साथ हो।

2. बीते साल में जो प्यार मिला, वो खास था,

नए साल में भी वही एहसास हो।

तुम साथ रहो हर लम्हे मेरे,

बस यही मेरी हर ख्वाहिश हो।

New Year Wishes For Boyfriend (1)

New Year Wishes For Boyfriend (1)

3. नया साल नई कहानियां लिखे,

पर किरदार तुम ही रहना।

हर खुशी में नाम तुम्हारा हो,

और हर गम मुझसे कहना।

New Year Wishes in Hindi

4. तुम साथ हो तो साल हसीन लगता है,

हर दिन कोई त्योहार लगता है।

इस नए साल में भी यही दुआ है,

हमारा प्यार यूं ही बरकरार लगता है।

New Year Wishes For Boyfriend (2)

New Year Wishes For Boyfriend (2)

5. नया साल लाए नई उम्मीदें,

और प्यार पहले से गहरा हो।

तुम मेरा आज भी बनो,

और मेरा हर आने वाला कल भी तुम्हारा हो।

6. हर साल बदले, मौसम बदले,

पर तुम्हारा साथ न बदले।

इस नए साल में भी मेरी यही चाहत है,

तुम्हारा प्यार हर पल मेरे दिल में सजे।

New Year Wishes For Boyfriend (3)

New Year Wishes For Boyfriend (3)

Happy New Year Dear Boyfriend

7. तुम्हारी हंसी मेरी सबसे बड़ी खुशी है,

तुम्हारा साथ मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

नया साल मुबारक हो जान,

तुमसे जुड़ा हर सपना मेरी इबादत है।

New Year Wishes For Boyfriend (4)

New Year Wishes For Boyfriend (4)

8. नया साल नई शुरुआत लाया है,

और प्यार को और करीब लाया है।

तुम्हारे बिना अधूरी हूं मैं,

ये दिल हर साल यही दोहराया है।

नववर्ष की शुभकामनाएं

9. हर दिन तुम्हारे नाम करना चाहूं,

हर साल तुम्हारे साथ जीना चाहूं।

नया साल हो या जिंदगी का सफर,

बस हर मोड़ पर तुम्हें चाहूं

New Year Wishes For Husband

New Year Wishes For Husband

10. नया साल आए मुस्कान लेकर,

और हाथ में तुम्हारा हाथ रहे।

मेरी हर दुआ, हर ख्वाब में,

बस तुम रहो और साथ रहे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article