Happy New Year 2026 Shayari in Hindi (नए साल पर शायरी): नया साल लगभग आ गया है। कुछ घंटों बाद साल 2026 का सूर्य अपने साथ नई शुरुआत का संदेश लेकर हमारे जीवन में उतर जाएगा। नया साल पुरानी गलतियों को अलविदा कहकर सपनों के पीछे दौड़ने का मौका लेकर आता है। इस नए साल में जीवन में चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन उन्हें हिम्मत से पार करना होगा। इस नए साल का स्वागत भी खास अंदाज में होना चाहिए। जब भी अंदाज-ए-बयां को खास बनाना हो तो शायरी सबसे अच्छा जरिया बनती है। आइए पढ़ें नए साल पर लिखे कुछ बेहतरीन शेर:
Happy New year 2026 ki Shayari
1. नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें
चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें
- अज्ञात
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
2. चेहरे से झाड़ पिछले बरस की कुदूरतें
दीवार से पुराना कैलन्डर उतार दे
- ज़फ़र इक़बाल
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
3. ख़ुदा करे कि ये दिन बार बार आता रहे
और अपने साथ ख़ुशी का ख़ज़ाना लाता रहे
- अज्ञात
Happy New Year Shayari 2 line
4. ये किस ने फ़ोन पे दी साल-ए-नौ की तहनियत मुझ को
तमन्ना रक़्स करती है तख़य्युल गुनगुनाता है
- अली सरदार जाफ़री
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
5. आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे
- अहमद फ़राज़
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
6. देखिए पाते हैं उश्शाक़ बुतों से क्या फ़ैज़
इक बरहमन ने कहा है कि ये साल अच्छा है
- मिर्ज़ा ग़ालिब
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
7. तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई
वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई
- फ़ैज़ लुधियानवी
Happy New Year 2026 Shayari 2 line
8. न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है
किस बरहमन ने कहा था कि ये साल अच्छा है
- अहमद फ़राज़
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
9. यकुम जनवरी है नया साल है
दिसम्बर में पूछूँगा क्या हाल है
- अमीर क़ज़लबाश
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
10. न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए
- फ़रियाद आज़र
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
11. किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए
कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है
- ऐतबार साजिद
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
12. एक पत्ता शजर-ए-उम्र से लो और गिरा
लोग कहते हैं मुबारक हो नया साल तुम्हें
- अज्ञात
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
Read Also: Bye Bye 2025 Shayari in Hindi
इन शायरी को आप अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर नए साल का स्वागत कर सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें अपने करीबियों को भी भेज सकते हैं।
Happy New year 2026 Shayari in Hindi
