लाइफस्टाइल

Happy New Year 2025 WhatsApp Wishes status: यहां देखें नए साल के सबसे बेस्ट व्हाटसएप स्टेटस, मैसेज, Photos और अपनों को दें नए साल की शुभकामनाएं

Happy New Year 2025 WhatsApp Wishes status, Quotes, Messages in Hindi, Greeting Cards, Status: साल 2025 का जोरदार जश्न चल रहा है। नया साल, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं (Happy New Year Wishes in Hindi) के बिना अधूरा लगता है। साल बदलते ही बधाईयां आने लगती है। लोग कोशिश करते हैं कि वह अपनों को बेहतरीन तरीके से न्यू ईयर विश (Happy New Year 2025Wishes) करें। कुछ लोग व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर एक साथ तमाम लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दे देते हैं। ऐसे लोगों की हम मदद कर रहे हैं।

Image

Happy New Year 2025 WhatsApp video status Download in Hindi, New Year Facebook, Instagram video Status Share Online

Happy New Year 2025 WhatsApp Wishes status, Quotes, Messages in Hindi, Greeting Cards: आज नए साल के स्वागत में पूरी दुनिया जश्न मना रही है। इस खास मौके पर लोग पुराने साल को अलविदा कह नए साल का इस्तकबाल कर रहे हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजें करते हैं। कोई खुद से किसी वादे के साथ साल की शुरुआत करता है तो कोई अपनों के मंगलकामना के साथ नए साल में प्रवेश करता है। कुछ लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी अपने करीबियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी नए साल पर कुछ खास व्हाट्सएप स्टेटस लगाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। इन खूबसूरत संदेश और शायरियों को आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा कर एक साथ तमाम लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं:

कुछ ख़ुशियां कुछ आंसू दे कर टाल गया

जीवन का इक और सुनहरा साल गया

Happy New Year Dear

3

Happy New Year Shayari

नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें

चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई

वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई

Happy New Year 2025

2

Happy New Year 2025

नया साल आया बनकर उजाला,

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला

हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला

यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा।

नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं।

आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर

जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे

Happy New Year 2025

इस नए साल में जो तू चाहे वो तेरा हो

हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हो,

कामियाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार

नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार।

दिल से नया साल मुबारक।

year4

Happy New Year 2025 Greetings

इक साल गया इक साल नया है आने को

पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को

Happy New Year

साल 2025 में आपके घर हो खुशियों का धमाल

दौलत की ना हो कमी और आप हो जाये मालामाल

मुबारक हो आपको नया साल।

चेहरे से झाड़ पिछले बरस की कुदूरतें

दीवार से पुराना कैलन्डर उतार दे

Happy New Year 2025

खुशियों की बोछार दोस्ती है,

एक खुबसूरत प्यार दोस्ती है,

साल तो आते जाते रहते हैं,

पर सदा बहार होती दोस्ती है।

हैप्पी न्यू ईयर दोस्त!

10

Happy New Year Quotes in Hindi

नया साल दीवार पर टाँग दे

पुराने बरस का कैलेंडर गिरा

Happy New Year

साल आते रहेंगे और जाते रहेंगे,

लेकिन मेरा प्यार हमेशा परिवार के लिए एक जैसा बना रहेगा।

इसमें कभी कमी नहीं आएगी,

उल्टा यह दोगुनी गति से बढ़ेगा।

हैप्पी न्यू ईयर

इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर

ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से

हैप्पी न्यू ईयर 2025

9

Happy New Year Shayari in Hindi

कोई दुःख ना हो कोई गम न हो,

कोई आंख कभी भी किसी की नम न हो!

कोई दिल किसी का न तोड़े,

कोई साथ किसी का ना छोड़े!

बस प्यार का दरिया बहता हो,

ये काश 2025 ऐसा हो..!!

हैप्पी न्यू ईयर

मुबारक मुबारक नया साल आया

ख़ुशी का समाँ सारी दुनिया पे छाया

Happy New year 2025

नया सवेरा आया नई किरण के साथ

नया दिन आया प्यारी मुस्कान के साथ

आपको नया साल 2025 मुबारक हो

मेरी शुभकामनाओं के साथ!

7

Happy New Year wishes in Hindi

उम्मीद करते हैं कि नए साल के व्हाट्सएप स्टेटस आपको जरूर पसंद आए होंगे। अगर आप भी किसी अपने को नए साल की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेशों को अपने व्हाट्सएप पर लगा सकते हैं। इन्हीं संदेशों के साथ हम भी कामना करते हैं कि आपका आने वाला साल नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आए। हमारे सभी पाठकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article