New Year Rangoli Designs 2025 (नए साल की रंगोली फोटो): अब कैलेंडर बदल गया है। नया साल जो आया है। हम सब साल 2025 में एंट्री ले चुके हैं। साल के पहले दिन घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। अगर आप अपने घर के आंगन, चौखट या मंदिर के लिए रंगोली के सबसे सुंदर डिजाइन सर्च कर रहे हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। इस खबर में हम खास आपके लिए नए साल की रंगोली के चुनिंदा डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को बड़ी आसानी से कॉपी किया जा सकता है और अपने घर की शोभा बढ़ाई जा सकती है।
Happy New Year 2025 Rangoli Designs / Easy Rangoli Design Photo -

flower rangoli design for new year 2025
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
फ्लोरल डिजाइन की रंगोली भला किसे नहीं पसंद आती है। गुलाब या कमल के फूलों से सजी रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ाती है। आप चाहें तो इस रंगोली के बीच में Happy New Year लिख सकते हैं और आसपास पत्ते का डिजाइन बना सकते हैं।

peacock rangoli for new year 2025
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
मोर वाली रंगोली बड़ी खूबसूरत लगती है। ऐसी रंगोली नए साल पर बनी हो तो और भी प्यारी लगती है। इस डिजाइन को किसी भी साइज में बनाया जा सकता है। वैसे तो मोर बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन एक बार ये तैयार हो जाए तो हर कोई तारीफ करते नहीं थकता है।

latest rangoli design images
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
मोर वाली रंगोली का ये एक दूसरा डिजाइन है, जिसमें मोर के साथ फूल भी जुड़ा हुआ है और ये देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। इस रंगोली को बनाने के लिए ज्यादा रंग चाहिए होंगे। वहीं इस रंगोली से आप अपने घर का आंगन सजा सकते हैं। ये एक बड़ी रंगोली का डिजाइन है, जो आंगन में ही अच्छी लगती है।

border rangoli design pics
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
बॉर्डर पर अगर रंगोली बनानी है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। डॉट की मदद से इस डिजाइन को आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है।

easy rangoli design
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
अगर आपको ज्यादा बड़ी रंगोली नहीं बनानी है या फिर मंदिर के आगे रंगोली बनानी है तो आप इस डिजाइन को देख सकते हैं। ये काफी छोटी रंगोली है जो क्यूट भी लग रही है। इसके आस पास आप दीये से सजा सकते हैं।

square rangoli designs
Happy New Year 2025 Rangoli Designs
चौकोर रंगोली घर की चौखट पर बड़ी प्यारी लगती है। आप नए साल की खुशी में अपने घर के आंगन या द्वार पर इस तरह की रंगोली का डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 से 4 रंगों की जरूरत पड़ने वाली है और बनने के बाद ये खूबसूरत भी लगेगी।
