लाइफस्टाइल

Happy New Year 2025 Cake Recipe: टेस्टी केक करें अपने हाथों से तैयार, स्वाद के साथ होगा नए साल का स्वागत, नोट कर ले 3 तरह के केक की आसान रेसिपी हिंदी में

Happy New Year 2025 Homemade Cake (घर पर केक कैसे बनाएं डिजाइन): न्यू ईयर के सेलिब्रेशन का मजा कुछ मीठा खाने पर वाकई दुगना हो जाएगा, ऐसे में नए 2025 की खुशियों में मिठास घोलने के लिए केक काटना तो बनता है। वहीं खुद से बना हुआ केक काटेंगे तो और आनंद आएगा। ऐसे में देखें ईजी और टेस्टी चॉकलेट से लेकर वनीला केक की रेसिपी।

Image

Happy New Year 2025 Cake Design Homemade Recipe

Happy New Year 2025 Homemade Cake Recipe (घर पर केक कैसे बनाएं न्यू ईयर 2025 केक डिजाइन): आज साल 2025 का पहला दिन है। ऐसे में नए साल की नई शुरुआत अगर कुछ मीठे के साथ हो तो इससे बेहतर क्या ही हो सकता है। जरूर ही आपको भी इस 31 दिसंबर को बढ़िया से केक के साथ अल्विदा कहना चाहिए। तो अगर आप और आपके घरवाले भी मीठे के शौकीन हैं, तो बाजार से कोई केक लाने के बजाय जरूर ही आपको भी घर पर खुद से टेस्टी सा अपनी पसंद के फ्लेवर का केक बनाना ही चाहिए।

Chocolate Cake Design New Year

Chocolate Cake Design New Year

अब सेलिब्रेशन की जहां बात हो, वहां केक न कटे (Cake recipe) ऐसा तो शायद ही हो सकता है, इसलिए न्यू ईयर 2025 के लिए घर पर शानदार से फ्लेवर वाला केक बना सकते हैं। बता दें कि केक बनाना (Homemade cake recipe) बहुत ही आसान काम है, बस कुछ चीज़ो का जुगाड़ कर आप चॉकलेट (Chocolate) से लेकर वनीला (Vanilla), बिस्किट (Biscuit), स्ट्रॉबेरी (Strawberry) हर तरह का केक बना सकते हैं। यहां देखें एकदम ईज़ी, टेस्टी और बेहतरीन (Easy cakes Design for New Year) होममेड केक की रेसिपी -

Homemade Cake Recipe in Hindi

न्यू ईयर के लिए आप घर पर अपनी पसंद के फ्लेवर वाला केक बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। देखें घर पर केक कैसे बनाएं -

चॉकलेट केक (Chocolate Cake Recipe in Hindi)

चॉकलेट केक तो हर किसी को ही काफी पसंद होता है। तो अगर आप भी अपने नए साल की शुरुआत टेस्टी से चॉकलेट वाले केक के साथ करना चाहते हैं। तो घर पर ये बिना अंडे वाली केक की रेसिपी फॉलो कर सकते हैं।

सामग्री, Ingredients for Chocolate Cake

  • 3/4 कप मैदा
  • आधा कप शक्कर
  • 2 चम्मच कोको पाउडर
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चुटकी नमक
  • आधा कप ब्लैक कॉफी
  • 3 चम्मच मक्खन या तेल
  • 1 छोटी चम्मच नींबू का रस या सिरका
  • चॉकलेट एसेंस

चॉकलेट केक कैसे बनाएं, How to Make Chocolate Cake

टेस्टी चॉकलेट बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपना बेकिंग ओवन करीब 350F पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करना होगा और फिर केक का बैटर तैयार करना होगा। जिसके लिए आपको आधा कप गर्म पानी में कॉफी पाउडर, नींबू, तेल और चॉकलेस ऐसेंस डालना है। फिर दूसरे बाउल में मैदा, शक्कर, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डालकर अच्छे से छान लेना है। अब दोनों को मिलाकर बढ़िया सा बैटर तैयार कर लें और फेंटने के बाद इसको केक के सांचे से रख ओवन में बेक होने के लिए रख दें और बस आपका केक तैयार है।

वनीला केक (Vanilla Cake Recipe)

टेस्टी सा स्पंज वाला वनीला केक भी आप आसानी से घर पर बना सकते हैं, देखें वनीला केक कैसे बनाएं -

सामग्री, Ingredients for Vanilla Cake

  • एक कप मैदा
  • 1 कप दही
  • 3/4 कप चीनी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा कप तेल
  • 1 चम्मच वनीला का एसेंस

वनीला केक कैसे बनाएं, How to Make Vanilla Cake

वनीला केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से छान लें और फिर एक बर्तन में चीनी और मक्खन को भी बढ़िया तरीके से मिक्स कर लें। एक बार जब ये बैटर फूल जाए, तो उसमें वनीला का एसेंस डालकर और अच्छे से मिला लें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर मैदे वाले बैटर में मिक्स कर लें। इसी में आपको सोडा भी डालना है और प्री हीट किए ओवन में करीब 30 मिनट के लिए रख देना है। और बस वनीला केक तैयार है।

इन केक के ऊपर आप अपनी पसंद वाली आइसिंग कर अच्छा सा न्यू ईयर स्पेशल डेकोरेशन कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article