लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2024 Day 4 Maa Kushmanda Wishes, Quotes: इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं, मां कूष्मांडा का मिलेगा आशीर्वाद तो बरसेगी कृपा

Happy Navratri 2024 Day 4 Maa Kushmanda Wishes, Images: आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस खास दिन पर आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को सुबह की राम राम के साथ बधाई संदेश भी भेज सकते हैं। यहां नवरात्रि के चौथे दिन से जुड़े खूबसूरत संदेश लिखे हुए है।

Image

navratri fourth day hindi wishes Maa kushmanda images

Happy Navratri 2024 Day 4 Maa Kushmanda Wishes, Images: नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। इन 9 दिनों में हर दिन माता रानी के एक रूप की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का चौथा दिन है। ये दिन मां कूष्मांडा का है। मां कूष्मांडा को इस संसार का रचियता माना जाता है। कहते हैं कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से ऊर्जा, स्वास्थ्य और शक्ति की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा करने से सारे रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में नवरात्रि के चौथे दिन सुबह सुबह आप अपने परिजन और दोस्तों को यहां दिए चुनिंदा संदेश से शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां हम खास आपके लिए मां कुष्मांडा की फोटो, नवरात्रि के चौथे दिन के बधाई संदेश, कोट्स, शायरी, मंत्र, श्लोक और विशेज लेकर आए हैं।

Happy Navratri day 4 Good Morning Wishes, Maa Kushmanda Wishes Images Whatsapp Status Quotes In Hindi-

1) सुबह सुबह लो मां कूष्मांडा का नाम,

दूर होंगे रोग, दोष, दुख और

पूरे होंगे बिगड़े काम।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

2) जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,

करते हैं हाथ जोड़कर माँ कूष्माण्डा से विनती,

आपकी हर मनोकामना हो पूरी।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

3) या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्‍मांडा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

Maa Kushmanda Ki Photo

4) असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाती मां

ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाती मां

आओ चढ़ाएं मां कूष्मांडा के चरणों में फूल

इनके आशीर्वाद से जीवन रहे अनुकूल।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

5) कुमकुम भरे कदमों से आए मां कूष्माण्डा आपके द्वार,

सुख संपत्ति मिले आपको अपार,

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

6) हे मां कुष्मांडा, अपनी मंद मुस्कान से तूने,

ब्रह्मांड को किया है उत्पन्न, नमन तेरे इस स्वरुप को,

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

Navratri day 4 Subah Ki Ram Ram

7) शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे,

सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!

8) कूष्माण्डा जय जग सुखदानी। मुझ पर दया करो महारानी॥

पिङ्गला ज्वालामुखी निराली। शाकम्बरी माँ भोली भाली।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।

9) देवी माँ कूष्माण्डा हैं निर्भीक और सौम्‍यता का प्रतीक,

माता की कृपा से जीवन में नहीं आते दुख-तकलीफ।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।

10) सूर्य चंद्र की रोशनी से जग को रौशन करने वाली

माता कूष्माण्डा की जय।

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article