Happy Navrati Vrat 2025 Wishes Images, Quotes, Hindi Status (Chaitra Navratri), Greetings, Photos, Hardik shubhkamnaye in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। एक साल में दो बार नवरात्रि मनाई जाती है, और इस साल की पहली नवरात्रि यानि की चैत्र नवरात्रि 30 मार्च यानि की आज से शुरु होने वाली है जो 7 अप्रैल को समाप्त होगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का विधिवत पूजन किया जाता है, हालांकि कोई भी त्योहार परिवार की बधाइयों के बिना अधूरा ही होता है। ऐसे में इस अवसर पर भक्तों के बीच नवरात्रि शायरी का विशेष महत्व है, जो देवी के प्रति श्रद्धा और भावनाओं को शब्दों में पिरोती है। तो अगर आप भी अपने अपनों के साथ नवरात्रि की शुभकामनाएं और माता रानी का आशीर्वाद बांटना चाहते हैं, तो उन्हें ये हैप्पी नवरात्रि वाली विशेज, कोट्स, शायरी तो इमेज भेजना बेस्ट है।
Happy Navratri Wishes, Quotes in Hindi
1. माँ के चरणों में शीश झुकाओ,
जीवन में खुशियाँ अपनाओ।
नवरात्रि का यह पावन त्योहार,
लेकर आए आपके घर उजियार
जय माता दी!
2. दुर्गा माँ की जय हो,
संकटों का नाश हो।
भक्तों का कल्याण हो,
सबका मंगल हो
Happy Navratri 2025

Happy Navratri 2025 Wishes, Shayari
3. सज रहा है मां का दरबार,
सुनाई दे रही जयकार,
नवरात्रि का ये पावन पर्व,
मां दुर्गा करें सबका उद्धार।
शुभ नवरात्रि!
4. मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Happy Navratri wishes: हैप्पी नवरात्रि
5. मां की आराधना का ये पर्व,
आपके जीवन में लाए नया रंग,
मां की कृपा बनी रहे हरदम,
नवरात्रि की शुभकामनाएं हर पल।
6. मां की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी आता है मां के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
Chaitra Navratri 2025

Happy Navratri Maha Navami wishes
7. नौ दिन, नौ रात, नौ रूपों का मेला,
माँ दुर्गा की जय हो, बोलो जय अम्बे की बेला
जय मां अम्बे
8. माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हर अंधेरा मिट जाता है,
हर दुःख दूर हो जाता है।
Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye
9. माँ के आगे शीश झुकाओ,
मन के अहंकार को मिटाओ...
यही है नवरात्रि का सच्चा संदेश
नवरात्रि की बधाई

Happy Chaitra Navratri 2025 Advance wishes
10. भक्तों के दुःख दूर भगाये,
उनको अपार सुख दे जाती है,
मन जो जो माँ दुर्गा को बसाये,
उसकी हर तम्मना पूरी हो जाये।
Happy Navratri 2025
11. माँ शारदा आपको ज्ञान दें,
माँ काली आपको शक्ति दें
और माँ दुर्गा आपको विजय दिलाएं।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Navratri Quotes in Hindi
12. नवरात्रि का हर पल आपके लिए मंगलमय हो,
माँ दुर्गा सदैव आपकी रक्षा करें।
Jai Mata Di
13. मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
शेरा वाली मां की जय
नवरात्रि के मौके पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएँ देने के लिए शायरी का सहारा लेते हैं। यह शायरी न सिर्फ भक्ति भावना को बढ़ाती है, बल्कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद की कामना भी करती है। ये कुछ चुनिंदा शायरी और बधाई संदेश आप भी अपने रिश्तेदारों को भेज उन्हें मंगल कामनाएं दें।
