Happy Navratri 2024 Whatsapp Wishes Images, Quotes (Shardiya Navratri), Messages, Images, Hardik shubhkamnaye in Hindi: देशभर में अगले 9 दिनों तक त्योहार का माहौल है। आज हमारी देवी मैया का आगमन हो जा गया, जिसके साथ ही हर घर में खुशहाली छा गई है। नवरात्रि के 9 दिन माता के अलग-अलग रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी के साथ घटस्थापना और अखंड ज्योति भी जलाया जाता है। कई सारे लोग तो माता की चौकी सजाते हैं, जगराते करते हैं। इतना ही नहीं, घर और मंदिर सजाया है। 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। इस खास दिन पर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार को भेज सकते हैं। यहां दिए शुभ शुभकामना संदेश आप नवरात्रि के 9 दिनों तक शेयर कर सकते हैं और स्टेटस भी लगा सकते हैं।
Happy Shardiya Navratri 2024 Whatsapp Wishes Images, Quotes Images in Hindi -
1) मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो
मां सरस्वती का हरदम साथ हो
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
जय माता दी!
2) सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
3) नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
जय माता दी!
4) लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5) मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
खुशियां महके आपके घर-आंगन।
जय माता दी
6) माता तेरे चरणों मे
भेंट हम चढ़ाते हैं
कभी नारियल तो
कभी फूल चढ़ाते हैं
और झोलियाँ भर भर के
तेरे दर से लाते हैं।
जय माता दी
7) सजा हे दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
8) माँ भक्तों के हृदय को जान लेती हैं,
भक्तों के मन को पहचान लेती हैं,
माँ इस दुनिया के कण-कण में है
माँ सबके कर्मों का फल देती हैं।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
9) या देवी सर्वभूतेषु..शक्तिरूपेण संस्थिता:
नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम:
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
10) मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
जय माता दी!
11) हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन,
माँ के कदमो की आहट से गूँज उठेगा आँगन।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
12) माँ दुर्गा के चरणों में जब शीश झुकाते हैं,
सारी मुसीबतों से लड़ने की ताकत पाते हैं।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
13) देखों, सिंह पर सवार होकर आई है मेरी माँ,
मन के सारे मुराद पूरी करने आई है मेरी माँ,
सारे जग में कोई नहीं माँ से बड़ा कृपालु
सारे दुःख और कष्ट को हरने आई है मेरी माँ
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
14) सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं
15) जीवन में जब संकट आता हैं,
अपने साथ नहीं हो तो जी घबराता हैं
माँ की भक्ति में दुःख का पता नहीं चलता
कुछ दिन में सुख का फूल खिल जाता हैं।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
