
Happy Navratri 2024 Wishes Images, Messages, Status: नवरात्रि विशेज इन हिंदी, मराठी, पंजाबी, इन संदेशों, कोट्स और फोटोज से दें हिंदू नववर्ष 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Navratri 2024 Wishes and Hindu Nav Varsh 2024 Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत हो चुकी है। आज से ही हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh Greetings) का भी आगाज हो चुका है। 9 अप्रैल से शुरू हुआ नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) का त्योहार 17 अप्रैल को खत्म होगा। इन 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंध माता, छठे दिन कात्यायिनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। ये मां दुर्गा के नौ रूप हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) पर मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने के साथ साथ लोग उपवास भी करते हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri Wishes) और हिंदू नववर्ष के मौके पर Whatsapp, Facebook पर शुभकामनाएं भी आती रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस खास मौके को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो भेजें ये शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज, वीडियोज।