Happy Navratri 2023 Wishes Hindi Greetings,Images,status: शारदीय नवरात्रि का त्योहार आज ये शुरू हो रहा है। इस त्योहार का हिंदू धर्म में अपना एक खास महत्व है। पौराणिक काल से ही नवरात्रि का त्योहर देश भर में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के पवन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का पहला दिन है और ये दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। लोगों की ये मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे दिल से आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये फोटो, स्टेटस भेज सकते हैं। यहां देखें नवरात्रि विशेज फोटो, नवरात्रि विशेज कोट्स, नवरात्रि विशेज स्टेटस, नवरात्रि विशेज शायरी।
शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माता रानी वरदान ना देना हमें, बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः
शारदीय नवरात्रि की बधाई।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
मां भगवती का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके परिवार पर सदा बना रहे ,शुभ नवरात्रि।।
सर्व मंगल मांगल्ये,
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
