Happy Masik Shivratri 2025 Wishes Images, मासिक शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश: यूं तो हिंदू धर्म में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन शिवरात्रि का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के अलावा हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुधरता है और घर में सुख-शांति आती है। आज वही खास दिन है। जी हां, आज मासिक शिवरात्रि का त्योहार है। यहां से आप मासिक शिवरात्रि के शुभकामना संदेश, बधाई कोट्स, शायरी, GIF, स्टेटस और फोटोज देख सकते हैं।
Happy Masik Shivratri Wishes In Hindi-
1) शंकर की ज्योति से नूर मिलता है,
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है,
शिव के द्वार आता है जो भी,
सबको फल जरूर मिलता है।
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
2) कर्ता करे न कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा न कोय...
जय श्री महाकाल।
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
3) भोले आएं आपके द्वार,
भर दें जीवन में खुशियों की बहार,
ना रहे जीवन में कोई भी दुःख,
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
Masik Shivratri Quotes In Hindi-
4) महादेव तेरे बगैर, सब व्यर्थ है मेरा,
मैं हूं तेरा शब्द, और तू अर्थ है मेरा,
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
5) भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें,
ना रहे जीवन में कोई भी दुःख,
हर ओर फैल जाये सुख ही सुख,
मासिक शिवरात्रि की बधाई।
6) आई है शिवरात्रि मेरे भोले का है दिन,
शिव की भक्ति में डूब जाने दो,
शिव के चरणों में मुझे शीश झुकाने दो,
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
7) शिव की शक्ति,
शिव की भक्ति,
ख़ुशी की बहार मिले,
शिवरात्रि के पावन अवसर पर,
आपको ज़िन्दगी की एक अच्छी शुरुआत मिले,
शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
Happy Masik Shivratri Shayari In Hindi-
8) अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का,
काल उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का,
जय महाकाल,
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
9) सुबह-सुबह ले शिव का नाम
शिव आएंगे तेरे काम
ऊं नम: शिवाय
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
10) तुम धरती तुम अंबर,
तुम ही गंगा तुम ही समंदर,
तुम ही सब जगह विराजमान,
तुम ही सब इंसान के अंदर,
हर हर महादेव।
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं।
