लाइफस्टाइल

Wedding Anniversary Wishes for Wife: इन रोमांटिक मैसेज के साथ पार्टनर को कहें Happy Anniversary, शादी की सालगिरह बन जाएगी यादगार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2024, 06:50 AM IST

Wedding Anniversary Wishes for Wife: यदि आप अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को यह दिखाना चाहते हैं कि वह आपके लिए वो कितना मायने रखती है, तो ये प्यार भरा संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें हैप्पी एनिवर्सरी विशेज इन हिंदी।

Image

Wedding Anniversary Wishes

Wedding Anniversary Wishes for Wife: शादी का दिन हर कपल के जीवन के सबसे खास और यादगार दिनों में से एक होता है। हर साल उसी तारीख को पड़ने वाली शादी की सालगिरह भी बेहद खास होती है। ऐसे में कपल्स इस दिन को खास और यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करता है, तो कोई बाहर डिनर डेट पर जाना पसंद करता है। कुछ लोग शादी की सालगिरह पर अपनी वाइफ को एक्सपेंसिव गिफ्ट देकर इस दिन को खास बनाते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप इस दिन को यादगार बना सकते हैं। वो है प्यार भरा संदेश भेजकर। शादी की सालगिरह के मौके पर आप अपनी बेटर हॉफ को ये प्यार भरे संदेश भेजकर उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के साथ साथ इस दिन को खास बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ रोमांटिक एनिवर्सरी विशेज, कोट्स, मैसेज लेकर आए हैं जिसे आप अपनी वाइफ के साथ शेयर कर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं।

Happy Wedding Anniversary Wishes for Wife in Hindi

1. मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,

सांसों में छुपी ये सांस भी तेरी है।

नहीं रह सकते हैं अब तेरे बिन कभी,

इसलिए हमें आपके संग ये जिंदगी गुलाब सी लगती है।

हैप्पी एनिवर्सरी माय डियर वाइफ।

Anniversary Wishes for Wife

Anniversary Wishes for Wife

2. जिंदगी की हर मुश्किल और कठिनाई से लड़ जाऊंगा,

बस जो साथ रहे हमेशा तेरा संग।

तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान ही है मेरा सब।

तो अब यूं ही खुश बनी रहना मेरे संग।

हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी लव।

3. खुदा की फुरसत में एक पल आया होगा,

जब उसने आप जैसा जीवनसाथी मेरे लिए बनाया होगा।

न जाने कैसे सालों की मेरी दुआ हुई मुकम्मल और उसने हमें आपसे मिलाया होगा।

हैप्पी एनिवर्सरी माय डियर हस्बैंड।

Wedding Anniversary Wishes for Wife

Wedding Anniversary Wishes for Wife

4. मेरा पहला और आखिरी प्यार हो आप,

जिंदगी में रोशनी लाने का राज हो आप।

हर दिन करती हूं आपके साथ ऐसे ही रहने की दुआ,

ताकि हमेशा खुशहाल बना रहे हमारा ये साथ।

हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी लव!

5. आपकी जोड़ी कभी न टूटे,

खुदा करें आप एक-दूसरे से कभी न रूठें।

आप यूं ही एक होकर ये जिंदगी बिताएं

कि खुशियों का एक पल भी आपकी जिंदगी से न छूटे।

हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी टू यू।

Wedding Anniversary Wishes for better half

Wedding Anniversary Wishes for better half

6. मेरी हर ख़ुशी हर बात तेरी हैं,

सांसों में छुपी ये सांस तेरी हैं,

दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,

धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी हैं!

Happy Wedding Anniversary Life Partner!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article