Maha Shivratri Wishes Shayari, (महाशिवरात्रि पर शायरी फोटो): महादेव के भक्तों का सबसे खास त्योहार आ गया है। देशभर में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। आज महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर हर घर में भगवान शिव की पूजा होती है। जलाभिषेक होता है। भक्त व्रत भी रहते हैं। साथ ही तरह-तरह के प्रसाद भी बनाए जाते हैं। अगर आप भी महादेव के भक्त हैं और अपनी महाशिवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं तो आपको इस दिन अपने यार-दोस्तों को शुभकामनाएं जरूर भेजनी चाहिए। खासतौर से अगर ये शुभकामनाएं शायराना अंदाज में हो तो और भी स्पेशल लगेगा। यहां से आप महाशिवरात्रि स्पेशल शायरी, संदेश, विशेज देख सकते हैं।
Happy Maha Shivratri 2025 Shayari, Wishes Images-
1) शिव की बनी रहे छाया,
पलट दे जो किस्मत की काया,
मिले आपको सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
2) शिव के चरणों में बसा है सुख-शांति का राज,
उनकी उपासना से मिलता है हर दुख से निजात,
शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर,
हो जाए आपके जीवन में खुशियों का आगाज।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
3) कर्ता करे न कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
शिव से बड़ा न कोय।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Maha Shivratri Shayari In Hindi-
4) शिव की महिमा से बढ़े इंसान की ताकत,
हर मुसीबत को पार करने की मिले जज्बात,
शिवरात्रि पर यही दुआ है,
आपकी जिंदगी में हो शांति और बरकत।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5) भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता हैं,
दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता हैं,
जो भी आता भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता हैं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
6) पी के भांग जमा लो रंग,
जिंदगी बीते खुशियों के संग,
लेकर नाम शिव भोले का,
दिल में भर लो महाशिवरात्रि की उमंग।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7) हर रात हो आपकी शिवरात्रि सी पवित्र,
धन, धान्य और सुखों से भरी हो हर एक सदी,
भोलेनाथ की कृपा से हो आपके जीवन की उड़ान,
सिर्फ ऊंचाइयों की ओर बढ़ते जाएं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Maha Shivratri Hindi Shayari, Quotes -
8) ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास,
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार,
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत,
जय शिव शंकर।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
9) देवों के देव वो महादेव,
वो नीलकंठ, वो त्रिपुरारी,
वो हैं ही इतने महान,
राम भी पूजे उनका नाम,
शिव हैं भक्तों की जान।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
10) सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस शिव जी के चरण में,
बने उस शिवजी के चरणों की धुल,
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
