लाइफस्टाइल

Happy Maha Shivratri 2025 WhatsApp Status Messages: देवों के देव महादेव की आज बरसेगी कृपा, बस सुबह-सुबह स्टेटस पर लगाएं महाशिवरात्रि के ये शुभ शुभकामना संदेश

Happy Maha Shivratri 2025 WhatsApp Wishes Status, Messages (महाशिवरात्रि व्हाट्सएप स्टेटस) Maha Shivratri Video Status in Hindi: आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस खास दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप भी इस दिन को अपने लिए शुभ बनाना चाहते हैं तो आपको यहां दिए शुभकामना संदेश अपने स्टेटस पर लगाकर महादेव को खुश करने की एक कोशिश जरूर करनी चाहिए।

Image

happy Maha Shivratri 2025 whatsapp status wishes in hindi

Happy Maha Shivratri 2025 WhatsApp Wishes Status, Messages (महाशिवरात्रि व्हाट्सएप स्टेटस) Maha Shivratri Video Status in Hindi: महादेव के भक्तों का त्योहार आ गया है। जी हां, आज महाशिवरात्रि है। ये खास दिन भोलेनाथ को समर्पित है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा-अराधना की जाती है। भोले बाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने की हर कोशिश में लगे रहते हैं। स्नान आदि कर भगवान का जलाभिषेक किया जाता है। साथ ही कई सारे भक्त तो व्रत भी रखते हैं। इस शुभ दिन की शुरुआत शुभकामनाओं के साथ करने की परंपरा रही है। लोग एक दुसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं तो वहीं, अब सोशल मीडिया के जमाने में स्टेटस पर भी महाशिवरात्रि के बधाई संदेश लगाए जाते हैं। अगर आपको भी अपने और अपने दोस्तों के लिए इस दिन को शुभ बनाना है और आप भोलेनाथ से जुड़ी कुछ बेहतरीन लाइन्स ढूंढ रहे हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं।

Maha Shivratri Special Whatsapp Status Messages-

1) ना पूछो मुझसे मेरी पहचान

मैं तो भस्मधारी हूं

भस्म से होता जिनका श्रृंगार

मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

2) एक पुष्प

एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

भोला कर दे सबका उद्धार!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

3) अद्भुत भोले तेरी माया

अमरनाथ में डेरा जमाया

नीलकंठ में तेरा साया

तू ही मेरे दिल में समाया।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

Maha Shivratri 2025 whatsapp status video download

Maha Shivratri 2025 whatsapp status video download

4) हाथों की लकीरों से ज्यादा महादेव

के फैसले पर यकीन है,

वो जब जो करेंगे बहुत अच्छा करेंगे।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

5) शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है,

शिव भगवंत है, शिव ओंकार है,

शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

6) शिव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया।

ॐ नमः शिवाय!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

happy Maha Shivratri 2025 whatsapp status video wishes

happy Maha Shivratri 2025 whatsapp status video wishes

7) अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का

काल भी उसका क्या बिगाड़े

जो भक्त हो महाकाल का!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

8) गरज उठे गगन सारा

समंदर छोड़े, अपना किनारा

हिल जाये जहान सारा

जब गूंजे महादेव का नारा।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

9) तन की जाने

मन की जाने

जाने चित की चोरी

उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

10) शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,

शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,

शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,

शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article