Happy Kajari Teej 2024 Wishes Images (कजरी तीज व्रत 2024 विशेज): सनातन धर्म में पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र तो वैवाहिक जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि का संचार करने हेतु हर साल तीज का व्रत रखती हैं। साल भर में कई तरह की तीज आती हैं, जिनमें से एक कजरी तीज व्रत भी है। सुहागिन महिलाएं पति के लिए ये खास निर्जला व्रत रखती हैं, और माता पार्वती व भगवान शिव जैसी शादी की कामना करती हैं। ये व्रत हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल कजरी तीज 21 अगस्त शाम 5 बजे से शुरू होकर 22 अगस्त दोपहर 1 बजे तक रहेगी। ऐसे में तीज का व्रत रख रही अपनी सेहलियों को आप भी खास शायराना अंदाज में तीज की बधाई दे सकते हैं। देखें कजरी तीज व्रत 2024, विशेज, कोट्स, तीज शायरी, तीज की शुभकामनाएं इन हिंदी।
Kajri Teej Wishes in Hindi, कजरी तीज व्रत 2024 विशेज
1. कजरी तीज का पावन त्योहार है,
सुहागन ने किया सोलह श्रृंगार है,
अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत है,
आप को माता पार्वती का वरदान है,
रहें सदा सुहागन, हमेशा शिव का आशीर्वाद है.
Happy Kajari Teej 2024
2. कजरी तीज पर भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले,
आपको माता गौरी का प्यार मिले,
सदा सुहागन रहें आप, खुशहाल परिवार रहे,
Kajari Teej 2024
3. हल्की-हल्की फुहार है, यह भादों की बहार है
संग यारो के झूलें आओ, आज तीज का त्योहार है.
4. कजरी तीज के पावन पर्व पर,
आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों,
आपकी जोड़ी सदा बनी रहे,
जीवन में खुशियां मिलें,
हर संकट का नाश हो.
Kajari Teej ki Shubkamnaye
5. आज माता पार्वती को चढ़ाएं सुहाग की निशानी,
मन चाहा आशीर्वाद देंगे बाबा औघड़ दानी,
कजरी तीज लाए जीवन में सुख और समृद्धि,
दिन रात हो आपके परिवार की तरक्की.
Happy Kajari Teej
6. सुहागनों का जोड़ा बना रहे,
कन्याओं को उनका मनचाहा जीवनसाथी मिले,
निर्जला व्रत कर करें कजरी तीज का पाठ,
घर परिवार सदा रहेगा खुशहाल.
Teej 2024 Wishes in Hindi
7. आया रे आया कजरी तीज का त्योहार
संग लाया अपने खुशियां और ढेर सारा प्यार।
कजरी तीज की हार्दिक बधाई।
8. व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया
Happy Kajari Teej 2024
9. मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाली गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज!
कजरी तीज 2024 की बधाई।
10. मां पार्वती और भगवान शंभुनाथ अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें
कजरी 2024 तीज की हार्दिक बधाई
