लाइफस्टाइल

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: कबीर दास जयंती, अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें कबीर के ये मशहूर दोहे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 22, 2024, 07:50 AM IST

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि को कबीर जयंती (Kabir Jayanti 2024) मनाई जाती है। इस साल 22 जून को कबीर दास जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप अपनों को कबीर दास जयंती की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश (Kabirdas Jayanti Wishes) भेज सकते हैं। यहां पढ़ें कबीर दास दोहे, विशेज, शुभकामना संदेश।

Image

Kabir Das Jayanti Wishes

Happy Kabirdas Jayanti 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि को कबीर जयंती (Kabirdas Jayanti Wishes) मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक कबीरदास का जन्म सन 1440 में उत्तर प्रदेश के मगहर में हुआ था। इस साल 22 जून को कबीरदास जयंती (Kabirdas Jayanti Quotes) मनाई जा रही है। कबीर दास की गिनती भारत के प्रसिद्ध कवि और महान समाज सुधारक के तौर पर की जाती है। उन्होंने अपनी लेखनी से समाज में भेदभाव को खत्म करने का काम किया था। इनके दोहे आज भी विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। कबीर दास (Kabir ke Dohe) ने अपने जीवन काल में कई रचनाएं की। इनमें कबीर अमृतवाणी सबसे लोकप्रिय रचना है। उनके दौहे युवाओं में प्रेरणा भरते ना काम करते हैं। ऐसे में कबीर दास जंयती के मौके पर अपनों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश, कबीर दास के दोहे।

Happy Kabir Das Jayanti Wishes in Hindi

1. पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

kabir ke dohe

kabir ke dohe

2.दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।

जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय॥

Happy Kabir Das Jayanti 2024

3. माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।

एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥

Happy Kabir Das Jayanti 2024

4. यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।

शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

kabir Jayanti Quotes

kabir Jayanti Quotes

Kabir Das ke Dohe in hindi

5. माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर।

कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

6. धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,

माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

kabirdas ke dohe

kabirdas ke dohe

7. चिंता ऐसी डाकिनी, काटि करेजा खाए

वैद्य बिचारा क्या करे, कहां तक दवा खवाय।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

8. साईं इतना दीजिए, जा में कुटुंब समाए,

मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाए।।

Happy Kabir Das Jayanti 2024

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article