लाइफस्टाइल

Happy Janmashtami 2024 Wishes Shayari in Hindi: कृष्ण जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये बेहतरीन भक्ति शायरी, दें जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Janmashtami 2024 Wishes Hindi shayari, Quotes, Status, Messages in Hindi: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने धरती पर बढ़ रहे पाप और मथुरा के राजा कंस के अत्याचार को मिटाने के लिए भदगवान कृष्ण के रूप में देवकी और वासुदेव के घर जन्म लिया था। कृष्ण का जन्म कंस के जेल की काल कोठरी में हुआ था। इसी कारण से पुलिस वाले जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं।

Image

Happy Krishna Janmashtami Wishes Shayari

Happy Janmashtami 2024 Wishes Hindi Shayari, Quotes, Status, Messages in Hindi: भगवान विष्णु के 8वें अवतारश्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आ गया है। इस दिन का इंतजार कृष्ण भक्त सालभर से कर रहे थे। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा दिख रहा है। दुल्हन की तरह सजे कृष्ण मंदिरों में भीड़ इकट्ठा होने लगी है। जगह-जगह कृष्ण भजन और गीत बज रहे हैं। लोगों ने अपने घर में झांकी सजाई है। पूरे विधि-विधान से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने किसी खास तक जन्माष्टमी की शुभकामनाएं पहुंचाना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसी शायरियां लाए हैं जिसे आप अपनों को भेज उनकी जन्माष्टमी के रंग में चार चांद लगा सकते हैं।

Happy Janmashtami Wishes Shayari

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हृदय से

शुभकामना एवम् बधाई।

Krishna23

Happy Krishna Janmashtami Wishes Shayari

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल

मिट्टी की खुशबू , बारिश की फुहार,

राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार

मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं

आप खुशियों के दीप जलाएं

परेशानी आपसे आंखे चुराए

कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं

Krishna24

जन्माष्टमी का शायरी

हाथी घोड़ा पालकी

जय कन्हैया लाल की

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

गोकुल में उनका निवास

करते हैं गोपियों के संग रास

देवकी और यशोदा हैं जिनकी मैया

ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया

जन्माष्टमी मंगलदायक हो

माखन चोर नंद किशोर

बांधी जिसने प्रीत की डोर

हरे कृष्ण हरे मुरारी

पूजती जिन्हे दुनिया सारी

आओ उनके गुण गाएं

सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं

हैप्पी जन्माष्टमी !

Krishna29

जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश

चेहरे पर नटखट मुस्कान

गोपियों की वो है जान

यशोदा का है वो मान

वो है प्यारा कन्हैया

पूरे करता है अपने भक्तों का अरमान !

Happy Janmashtami 2024 !

राधा संग गोपियों की चाहत है कान्हा,

हमारे हृदय की विरासत है कान्हा !

Happy Janmashtami 2024 !

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है

वो दुनिया के किसी कोने में नहीं

जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है

मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं !

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !

Krishna28

Happy Krishna Janmashtami 2024

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं

आप खुशियों के दीप जलाएं

परेशानी आपसे आंख चुराए !

Happy Janmashtami 2024 !

बता दें कि हिदू धर्म में जन्माष्टमी का बड़ा महत्व है। जन्माष्टमी का यह खास पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है इसी दिन कि कंस के बढ़ रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article