लाइफस्टाइल

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Messages: राधा की भक्ति, मुरली की मिठास..., इन कोट्स, मैसेज से दें कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भेजें ये प्यारा संदेश

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos in Hindi: भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार 6 और 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कुछ लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई तो कुछ लोग इसे 7 सितंबर यानी आज मना रहे हैं। इस अवसर पर आप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोट्स, जन्माष्टमी विशेज, जन्माष्टमी शायरी से बधाई दे सकते हैं।

Image

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Images

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार 6 और 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कुछ लोगों ने 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई तो कुछ लोग इसे 7 सितंबर यानी आज मना रहे हैं। इस दिन लोग लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात 12 बजे जन्म उत्सव मनाकर व्रत तोड़ते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग अंदाज में लोग जन्माष्टमी को सेलिब्रेट करते हैं। प्रत्येक भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को विश्व भर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि (Krishna Janmashtami 2023 Date) को लेकर कई लोगों में असमंजस की स्थिति होती है। यह सवाल भी उठता है कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 2 दिन क्यों मनाया जाता है? इस साल कृष्ण जन्मोत्सव पर अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03.37 से 7 सितंबर को शाम 04.14 मिनट तक रहेगी। इस अवसर पर आप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोट्स, जन्माष्टमी विशेज, जन्माष्टमी शायरी से बधाई दे सकते हैं।

Happy Janmashtami 2023 Wishes, images, quotes, status, messages

प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ

उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी,

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami Hindi Wishes

राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,

माखन का स्वाद और गोपियों का रास ,

सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami Wishes Images, Quotes, Status, Messages

मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल,

इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,

दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami Shayari

माखन चुराकर जिसने खाया,

बंसी बजाकर जिसने नचाया,

खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,

जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami Whatsapp status

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,

वो दुनिया के किसी कोने में नहीं,

जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,

मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Happy Janmashtami Quotes in Hindi online

चन्दन की खुशबू रेशम का हार,

सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,

राधा की उम्मीद को कन्हैया का प्यार,

मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami Shubhkamna sandesh

बांके बिहारी का नाम लो सहारा मिलेगा,

ये जीवन न तुमको दोबारा मिलेगा,

डूब रही अगर कश्ती मझधार में

कृष्णा के नाम से सहारा मिलेगा।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami ki Hardik Subhkamnayein

पलकें झुकें और नमन हो जाए

मस्तक झुके और वंदन हो जाए

ऐसी नजर, कंहां से लाऊं मेरे कन्हैया

आपको याद करूं और आपके दर्शन हो जाए।

छोड़ा सबका दामन हठयोग में तुम्हारे,

मेरी सांसे उखड़ रही वियोग में तुम्हारे,

लौट आओ मोहने किस बात पे अड़े हो,

मूर्त बनकर बस मंदिर में क्यों खड़े हो।।

चंदन की खुशबू और रेशम का हार,

सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,

राधा की उम्मीद को कन्हैया का प्यार,

मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।

प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी

कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ

उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article