लाइफस्टाइल

Janaki Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status: जानकी जयंती पर अपनों को भेजें ऐसे शानदार हिंदी मैसेज, विशेज, कोट्स और फोटोज

Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpaper, Messages: जानकी जयंती पर यदि आप अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Janaki Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status: जानकी जयंती पर अपनों को भेजें ऐसे शानदार हिंदी मैसेज, विशेज, कोट्स और फोटोज

Happy Janaki Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpaper, Messages in Hindi: आज 4 मार्च 2024 को जानकी जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। जानकी जयंती(Janaki Jayanti 2024) हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी के दिन मनाया जाता है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सीताष्टमी भी कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन जनक नंदिनी माता सीता का जन्म मिथिला नगरी में हुआ था। यह दिन माता सीता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राजा जनक की पुत्री माता सीता की जयंती को जानकी जयंती के तौर पर मनाया जाता है।

जानकी जयंती के मौके पर विवाहित महिलाएं परिवार की सुख-शांति के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता ये भी है कि जानकी जयंती पर अगर कुंवारी कन्याएं व्रत रखते हुए मां सीता की पूजा अर्चना करती हैं तो उन्हें अच्छा वर मिलता है। जानकी जयंती पर माता सीता औऱ भगवान राम की वंदना करने पर सोलह महादान और पृथ्वी दान का फल प्राप् होने की मान्यता है। इस पावन पर्व पर यदि आप अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज के दिन जनक नंदिनी माता जानकी का, इस धरा पर अवतरण हुआ,

जानकी जयंती पर आप सभी को माता सीता का दिव्य आशीर्वाद मिले।

Happy Janaki Jayanti Wishes whatsapp msgs

Happy Janaki Jayanti Wishes whatsapp msgs

मां जानकी हम सभी पर अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,

प्रभु श्रीराम के साथ सदैव हमारे मन मंदिर में विराजित रहें।

जानकी जयंती की शुभकामनाएं।

Happy Janaki Jayanti Wishes

Happy Janaki Jayanti Wishes

मिथिला पुत्री, जनक नंदिनी,

माता सीता जी के प्राकट्योत्सव,

जानकी जयंती की बधाई...

शुभ जानकी जयंती

राम प्रिया रघुपति रघुराई बैदेही की कीरत गाई,

चरण कमल बन्दों सिर नाई,

सिय सुरसरि सब पाप नसाई।

जानकी जयंती की मंगलकामनाएं।

Happy Janaki Jayanti Wishes quotes

Happy Janaki Jayanti Wishes quotes

प्रियजन और दोस्ता सदा रहें आपके करीब,

लक्ष्मी स्वरूप सीता हर परेशानी करें दूर,

जानकी जयंती आपके लिए हो शुभ फलदायी,

जानकी जंती पर आपको बहुत-बहुत बधाई।

Happy Janaki Jayanti Wishes Images

Happy Janaki Jayanti Wishes Images

मां जानकी हम सभी पर,

अपना प्यार और दुलार बनाए रखें,

प्रभु श्रीराम के साथ सदैव,

हमारे मन मंदिर में विराजित रहें।

शुभ जानकी जयंती

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article