Independence Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi (स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं): भारत में, स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत को 200 साल से अधिक के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)
इस दिन, भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। देश भर में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में भी ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।
Happy Independence Day 2025 Quotes Wishes in Hindi
- यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
Happy Independence Day
2. गंगा, यमुना, यहां नर्मदा,
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति-प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4. सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है,
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5. मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन हैं हिन्दोस्तां हमारा
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. तुझपे कोई गम की आंच आने नहीं दूं,
कुर्बान मेरी जान तुझपे शाद रहे तू,
ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू,
मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू,
ऐ वतन.. मेरे वतन।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7. दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक जान में जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8. दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए हैं कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
