लाइफस्टाइल

हैप्पी होली के मैसेज से भर गया है फोन? तो ऐसे करें रिप्लाई, देखें हैप्पी होली विशेस का जवाब क्या दें, थैंक यू

आज होली का त्योहार बहुत ही जोरों शोरों के साथ मनाया जा रहा है। होली के त्योहार पर रंग खेलने के साथ साथ एक दूसरे के साथ त्योहार की शुभकामनाएं बांटने का भी अलग ही मजा होता है। ऐसे में जरूर ही आपका भी फोन होली की बधाइयों से भर गया होगा। यहां देखें उन मैसेज का जवाब क्या दें, हैप्पी होली थैंक यू मैसेज।

Image

हैप्पी होली का रिप्लाई क्या दें

रंगों का त्योहार होली आज 4 मार्च को बहुत ही हर्ष, उल्लास और ढेर सारे रंगों के साथ मनाया जा रहा है। रंगों के इस त्योहार की रौनक तो रंग खेलकर, अपने अपनों के साथ खास लम्हें बिताकर दुगनी हो जाती है। बेशक ही बिना अपनों की शुभकामनाओं के कोई भी त्योहार अधूरा ही है। चाहे आप अपनों से दूर हो या पास एक प्यारा सा शुभकामनाओं से भरा हुआ मैसेज पढ़ किसी के भी चेहरे पर चमक आ सकती है। अब जैसे-जैसे त्योहार का उल्लास बढ़ता जा रहा है, जरूर ही आपका मोबाइल फोन परिवार, दोस्तों और परिचितों के संदेशों से भरता जा रहा होगा। लेकिन अक्सर हम सोच में पड़ जाते हैं कि 'हैप्पी होली' कहने वाले हर मैसेज का जवाब कैसे दें? तो क्या जवाब देने का कोई सही तरीका होता है? ऐसे में यहां देखें हैप्पी होली विशेस का जवाब क्या दें, रिप्लाई इन हिंदी, हैप्पी होली थैंक यू मैसेज।

Happy Holi Wishes Reply

1. होली की शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद,

आपके रंगों ने दिन को और खास बना दिया।

खुशियों और मुस्कान से भरी रहे आपकी दुनिया,

यही कामना है इस रंगीन त्योहार पर।

2. आपकी प्यारी होली विश के लिए शुक्रिया,

आपकी यादों ने दिन रंगीन कर दिया।

खुशियां, सेहत और सुकून साथ रहें हमेशा,

होली आपके जीवन में नई रोशनी लाए।

3. होली की शुभकामनाओं के लिए आभार,

आपके शब्दों ने दिल खुश कर दिया।

रंगों की तरह जीवन भी खिले आपका,

हर दिन होली जैसा हँसता-मुस्कुराता रहे।

Happy Holi Ka Jawab kya dein

4. आपकी होली विश के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद,

इस रंगीन त्योहार पर याद करने के लिए शुक्रिया।

खुशियों के रंग कभी फीके न पड़ें,

आपका हर दिन प्यार से भरा रहे।

5. होली की शुभकामनाओं के लिए दिल से थैंक यू,

आपकी बातों ने दिन और खूबसूरत बना दिया।

सकारात्मकता और खुशियां बनी रहें,

रंगों सा चमकता रहे आपका जीवन।

6. आपकी होली की विश के लिए आभार,

रंगों से ज्यादा मीठे आपके शब्द लगे।

हंसी , सुकून और सफलता मिले हर कदम पर,

यही शुभकामनाएं इस खास दिन पर।

Holi Wishes Thank You message

7. होली की प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद,

आपकी याद ने त्योहार और खास बना दिया।

रिश्तों में हमेशा रंग और मिठास रहे,

खुशहाल रहे आपका हर एक दिन।

8. आपकी होली विश के लिए बहुत शुक्रिया,

आपकी बातों ने दिल को छू लिया।

रंगों की तरह जिंदगी भी महकती रहे,

हर पल खुशियों से भरा रहे।

How To say Thank you happy holi

9. होली की शुभकामनाओं के लिए आभार,

आपका संदेश बहुत अच्छा लगा।

जीवन में हमेशा उत्साह और उमंग रहे,

रंगीन रहे आपकी हर सुबह-शाम।

10. होली की शुभकामनाएं भेजने के लिए धन्यवाद,

आपकी शुभेच्छाओं ने दिन बना दिया।

प्यार, खुशियां और सकारात्मकता बनी रहे,

यही दुआ है इस होली पर

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article