Holi Wishes in Sanskrit 2026: होली मुबारक। आज देशभर में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हर कोई एक दूसरे को रंगने को बेताब दिखता है। नाच-गाने और मस्ती मजाक के साथ लोग होली के पर्व में चार चांद लगाते हैं। हर कोई अपने तरीके से इस खास पर्व को सेलिब्रेट कर रहा है। होली के खास अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। क्यों ना इस बार होली की शुभकामनाओं को कुछ अलग बनाया जाए। इस बार आप अपनों को संस्कृत में होली की शुभकामनाएं भेजें। इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको होली के कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश, श्लोक और कोट्स संस्कृत में दे रहे हैं। इन्हें आप अपनों को भेज उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं:
होली की शुभिच्छा संस्कृत में
Holi Wishes In Sanskrit Shloka Messages Quotes Status In Hindi
1. आशासे यत् होलिकापर्व भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
होलीपर्वणः मङ्गलकामनाः।
2. सर्वान् रङ्गोत्सवस्य शुभाशयाः।
सभी को रंगों के उत्सव (होली) की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. आयुर्धनं शुभ्रयशोवितानं,
निरामयं जीवनसंविधानम्।
समागतो होलिकोत्सवोऽयं,
ददातु ते मांगलिकं विधानम्।।
4. रङ्गानाम् उत्सवे अस्मिल्लोके सर्वेषां जीवनं सुख-शान्ति-समृद्धिभिः परिपूर्णं भवतु।
रंगों के इस उत्सव पर संसार में सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो जाए।
5. सर्वेभ्य: होलिका पर्वण्: हार्दिक्य शुभकामना:।
आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. अयं होलीमहोत्सवः भवत्कृते भवत्परिवारकृते च
क्षेमस्थैर्य-आयुः-आरोग्य-ऐश्वर्य-अभिवृद्घिकारकः भवतु।।
।।होलिकाया: हार्दिकशुभाशयाः।।
7. फाल्गुनमासस्य पूर्णिमायां हर्षोल्लासेन सह रङ्गोत्सवस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले रंगों के उत्सव की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
8. होलिकापर्वणः सर्वेभ्यः मित्रभ्यः मङ्गलमय्यः शुभकामनाः।
होली के पावन पर्व की मेरे सभी मित्रों को मंगलमय शुभकामनाएं।
9. यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन।
ज्ञानाग्नि: सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा।।
10. ईश्वरः भवतः जीवनं वर्णैः उल्लासेन च पूरयतु।
ईश्वर आपका जीवन खुशियों के रंगों और उल्लास से भर दें।
11.होलिका पर्व शुभकामना:
कदर्थितस्याऽपि हि धैर्यवृत्तेन शक्यते धैर्यगुणः प्रमाष्र्टुम्।
अधोमुखस्यापि कृतस्य वह्नेरधः शिखा याति कदाचिदेव।।
12. अस्मिन् रङ्गोत्सवे भवतः गृहे सुख-समृद्धि-धन-धान्यं वर्धताम्।
इस रंगोत्सव पर आपके घर में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की निरंतर वृद्धि हो।
13. अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
होलिकापर्वशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।।
14 होलीपर्वणि भवतः मनः शान्त्या, हृदयं च प्रेम्णा पूर्णं भवतु।
होली के इस पावन पर्व पर आपका मन शांति से और हृदय प्रेम से पूरी तरह परिपूर्ण हो।
