लाइफस्टाइल

Holi Ki Hardik Shubhkamanye in Hindi: रंगों में घुली मिठास है, हर चेहरे पर उल्लास है...इन 10 बेस्ट विशेज के साथ आप अपनों को दें रंगों के त्योहार की हार्दिक बधाई, भेजें होली की ये शुभकामनाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 14, 2025, 05:48 AM IST

Holi Ki Hardik Shubhkamanye in Hindi: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। इस त्योहार को देशभर में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग ही रंग नज़र आ रहे हैं। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी लोग होली के रंग में रंगे दिख रहे हैं। इस खास मौके पर लोग अपनों को घर घर जाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Image

Holi Ki Hardik Shubhkamanye in Hindi

Holi Ki Hardik Shubhkamanye in Hindi: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। खुशियों और रंगों के इस त्योहार को देशभर में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाई जा रह है। होली के मौके पर लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूलाकर अपनों को गले लगाते हैं और इस त्योहार की बधाई देते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों के घर जाकर उन्हें होली की बधाई देते हैं और जमकर गुलाल-रंग खेलते हैं। वहीं दूर बैठे लोग अपनों के साथ होली सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप कुछ शुभकामनाएं भेजकर अपने करीबियों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए होली के कुछ विशेज लेकर आए हैं जिसे आप अपनों के साथ शेयर कर होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें होली के बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज, वॉलपेपर।

Holi Ki Hardik Shubhkamanye in Hindi

1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Happy Holi 2025 Wishes

Happy Holi 2025 Wishes

2. प्यार के रंग से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,

सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

3. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली,

मुबारक हो आपको रंगों भरी होली!

4. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो,

रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे,

गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार।

हैप्पी होली!

Holi ki Hardik Shubhkamnaye

Holi ki Hardik Shubhkamnaye

5. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल,

रंग बरसे नीले, हरे, लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Holi Wishes in Hindi

6. होली के रंग, खुशियों की उमंग,

लेकर आया है ये प्यार भरा संग।

गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,

होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद

Holi Shubhkamna Sandesh

Holi Shubhkamna Sandesh

7. गुलाल से सजे चेहरे और मस्ती का है आलम,

हर दिल में हो खुशियों का संगम।

होली की शुभकामनाएं!

8. फाल्गुन का रंग और भांग से जंग,

फिर भी मन में गूंजे तरंग,

कि खेलेंगे होली आपके संग!

होली की शुभकामनाएं!

Holi shubhkamna Sandesh hindi mein

Holi shubhkamna Sandesh hindi mein

9. रंगों में घुली मिठास है,

हर चेहरे पर उल्लास है,

दिल से दिल की हो पहचान,

खुशियों से भर जाए हर अरमान।

होली की शुभकामनाएं!

10. रंगों में घुली मिठास है,

हर चेहरे पर उल्लास है,

दिल से दिल की हो पहचान,

खुशियों से भर जाए हर अरमान।

होली की शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article