Happy Holi 2024 Wishes in Hindi: रंगों का त्योहार होली आने में बहुत कम ही दिनों का समय बचा है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दिन सभी लोग अपने घर परिवार वालों के साथ रंग खेलते हैं और कई तरह के पकवान बनाते हैं। होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को होली की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, राधा-कृष्ण का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Holi 2024
2. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. फाल्गुन की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको मुबारक हो होली!

Holi 2024
5. गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!
6. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल
रंगों की वर्षा गुलाल की फुहार,
सूरज की किरणों से खुशियों की बौछार,
चंदन की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको और आपके परिवार को होली का त्यौहार!
7. रंग बरसे नीले, हरे, लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !

Holi wishes
8.त्यौहार है ये खुशियों का
जब सारे रंग खिलते हैं,
उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं,
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां!
