लाइफस्टाइल

Holi 2024 Wishes in Hindi: सारे गिले शिकवे मिटा देगा होली का ये त्योहार, बस शेयर करें ये मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज

Holi 2024 Wishes in Hindi: होली के मौके पर अपनों को बधाई देने के लिए भेजें होली के शुभकामना संदेश, होली शायरी, होली फोटोज, होली कोट्स, होली मैसेज।

Image

Holi 2024 Wishes in Hindi

Holi 2024 Wishes in Hindi: होली का त्योहार नजदीक है। इस साल होली 25 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। रंगों का यह त्योहार खुशियां और उल्लास लेकर आता है। इस दिन लोग जमकर रंग खेलते हैं और नाच गाना करते हैं। होली के दिन सभी गिले शिकवे मिटाकर लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसके साथ ही लोग अपनों को होली की बधाईयां देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को होली की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं। यहां देखें होली के बधाई संदेश, कोट्स, विशेज।

Happy Holi 2024 Wishes in Hindi

1. चलो आज हम बरसों पुरानी

अपनी दुश्मनी भुला दें।

कई होलियां सूखी गुजर गई

इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

Happy holi 2024

Happy holi 2024

2. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

खुशियों से भर जाए आपकी झोली,

आप सबको मेरी तरह से

हैप्पी होली।

3. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको

रंगों से भरी होली।

4. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,

झूम रहा है सारा संसार,

खुशियों की आई है बहार अपार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

Holi Hindi wishes

Holi Hindi wishes

5. भगवान करे हर साल चांद बन कर आए,

दिन का उजाला शान बन के आए,

कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,

ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

6. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगो दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।

7. लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

सूरज की किरण, खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

Happy Holi 2024 Wishes

Happy Holi 2024 Wishes

8. मथुरा की खुशबू,

गोकुल का हार।

वृन्दावन की सुगंध,

बरसाने की फुहार..

मुबारक हो आपको

होली का त्योहार।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article