
Happy Holi 2024 Wishes Images, Quotes, Messages: ये रंग ना जाने कोई मजहब ना कोई बोली... करीबियों और दोस्तों को भेजें होली की ये शानदार शायरी और HD Photos
Happy Holi 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: होली (Holi) का नाम सुनते ही भारत में सभी लोगों के दिमाग में सबसे पहले रंग, गुलाल का ही ख्याल आता है। आज यानी 25 मार्च को देशभर में होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगों के त्योहार होली को गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। होली का त्योहार हिंदू महीने की फाल्गुन को सेलिब्रेट किया जाता है। होली के मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चाहने वालों को होली की बधाई देना चाहते हैं तो आप ये होली के मैसेजेस, विशेज, शायरी, कोट्स, फोटो आदि भेज सकते हैं।