Holi Shayari in Hindi: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसका लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीता और रंगों वाले इस त्यौहार का हिन्दू धर्म में बेहद खास महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार सोमवार, 25 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा, जबकि होली से एक दिन पहले, 24 मार्च 2024 को होलिका दहन या छोटी होली मनाया जाएगा। ये त्योहार परिवरा को जोड़े रखने का भी काम करता है। इसलिए इस त्योहार बेहद खास महत्व है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग तो लगाते ही हैं साथ ही एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली (Holi) के मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें होली की शायरी, कोट्स, मैसेज, फोटोज, स्टेटस, विशेज।
Happy Holi Shayari in Hindi
1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
2. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
होली की शुभकामनाएं !
4.रंग, पिचकारी है तैयार,
आओ मनाए होली का प्यार त्योहार!
हैप्पी होली मेरे यार
5. मक्के की रोटी नींबू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार !
6. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल
रंग बरसे नीले, हरे, लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
7. त्यौहार है ये खुशियों का
जब सारे रंग खिलते हैं, उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं,
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।
हैप्पी होली!
8. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे
गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार
हैप्पी होली !
