लाइफस्टाइल

Holi Shayari in Hindi: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को एडवांस में कहें हैप्पी होली, खुशनुमा बन जाएगा रंगों का त्योहार

Holi Shayari in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार सोमवार, 25 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में इस त्योहार को खास बनाने के लिए अपनों को भेजें ये शायरी, कोट्स, मैसेज, GIF, HD Photos।

Image

Holi Shayari in hindi.

Holi Shayari in Hindi: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसका लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीता और रंगों वाले इस त्यौहार का हिन्दू धर्म में बेहद खास महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार सोमवार, 25 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा, जबकि होली से एक दिन पहले, 24 मार्च 2024 को होलिका दहन या छोटी होली मनाया जाएगा। ये त्योहार परिवरा को जोड़े रखने का भी काम करता है। इसलिए इस त्योहार बेहद खास महत्व है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग तो लगाते ही हैं साथ ही एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली (Holi) के मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें होली की शायरी, कोट्स, मैसेज, फोटोज, स्टेटस, विशेज।

Happy Holi Shayari in Hindi

1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !

Happy Holi 2024

Happy Holi 2024

2. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !

होली की हार्दिक शुभकामनाएं !

3. प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग न जाने न कोई जात न बोली

सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

होली की शुभकामनाएं !

4.रंग, पिचकारी है तैयार,

आओ मनाए होली का प्यार त्योहार!

हैप्पी होली मेरे यार

Holi ki hindi Shayari

Holi ki hindi Shayari

5. मक्के की रोटी नींबू का अचार

सूरज की किरणें खुशियों की बहार

चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार !

6. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल

रंग बरसे नीले, हरे, लाल

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !

7. त्यौहार है ये खुशियों का

जब सारे रंग खिलते हैं, उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं,

होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।

हैप्पी होली!

Holi kab hai

Holi kab hai

8. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो

रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे

गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार

हैप्पी होली !

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article