Holi Shayari in Hindi: होली का त्योहार हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग सारे गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ लोग रंग खेलते हैं और गले लगाकर बधाई देते हैं। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है और 25 मार्च यानी आज होली मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबित होली की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण द्वारा ब्रज में की गई है। होली का त्योहार देश के अलग अलग कोनों में अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन मथुरा की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। होली के दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। वहीं जो लोग दूर बैठे होते हैं वो मैसेज के जरिए एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों से दूर हैं और होली की बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं।
Holi Shayari in Hindi
बदरी छाई है फागुन की,
फिर हुड़दंग मचाएंगे.
एक रंग में सबको रंगकर,
फिर से होली मनाएंगे।
खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं!
सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्यौहार।
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरह से
हैप्पी होली 2024
लाल गुलाबी रंग है
झूम रहा संसार
सूरज की किरण
खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोडा थोडा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग।
