लाइफस्टाइल

Happy Ravidas Jayanti Wishes In Hindi: आज है संत रविदास जयंती, इस दिन अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये खास संदेश

Happy Ravidas Jayanti Shayari 2024: हर साल की तरह इस साल भी माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन संत रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। इस साल यह त्योहार आज यानि 24 फरवरी को मनाया जाएगा। रविदास जयंती पर अपनो को भेजने के लिए देखें खास संदेश।

Image

Happy Ravidas Jayanti Shayari 2024

Happy Ravidas Jayanti Shayari 2024: माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन संत रविदास जयंती पर्व मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 24 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के अलग अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम और कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इस खास मौके पर संत रविदास जी के दोहे और पाठ किए जाते हैं। इस दिन गंगा स्नान का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस गिन गंगा स्नान और दान करने से कई कष्टों का निवारण होता है। इसके साथ ही लोग इस पर्व की एक-दूसरो को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, भेज सकते हैं।

Guru Ravidas Jayanti 2024 Shayari

जाति-जाति में जाति हैं,

जो केतन के पात,

रैदास मनुष ना जुड़ सके,

जब तक जाति न जात।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं।

ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन,

पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन।।

गुरु रविदास जयंती 2024 की बधाई।

रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,

नर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।

गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

करम बंधन में बन्ध रहियो,

फल की ना तज्जियो आस,

कर्म मानुष का धर्म है,

संत भाखै रविदास।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।

छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।।

संत रविदास जयंती 2024 की शुभकामनाएं।।

जन्म जात मत पूछिए, का जात और पात।

रैदास पूत सम प्रभु के कोई नहिं जात-कुजात।।

गुरु रविदास जयंती 2024 की ढेरों शुभकामनाएं।।

रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच,

नर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच

हैप्पी गुरु रविदास जयंती

अगर अच्छा नहीं कर सकते,

तो कम से कम दूसरों को नुकसान न पहुचाएं।

अगर फूल नहीं बन सकते हैं,

तो कम से कम कांटे न बनें।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।

छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।।

गुरु रविदास जयंती की बधाई

जाति-जाति में जाति हैं,

जो केतन के पात,

रैदास मनुष ना जुड़ सके,

जब तक जाति न जात।

Happy Guru Ravidas Jayanti 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article