Happy Guru Purnima Wishes & Quotes for Teacher: हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2024) तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन ही प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima 2024) के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु या गुरु तुल्य (गुरु के समान) को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें गुरु पूर्णिमा विशेज, कोट्स, वॉलपेपर, फोटोज।
गुरु पूर्णिमा विशेष फॉर टीचर (GURU PURNIMA WISHES FOR TEACHER)
1. आपसे से सीखा और जाना
आप को ही गुरु माना
सीखा सब आपसे हमने
कलम का मतलब भी आपसे जाना
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा
3. धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना,
गुरु आप ही वह पावन नूर हैं जिनसे रोशन हुआ जमाना।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
4. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार।
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
गुरु पूर्णिमा कोट्स फॉर टीचर (GURU PURNIMA QUOTES FOR TEACHER)
5. गुरु आपके उपकार का
कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरा अनमोल
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
6. गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (GURU PURNIMA KI HARDIK SHUBHKAMNAYE)
7. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
8.गुरु होता सबसे महान,
जो देता है सबको ज्ञान।
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें, अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
9. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
