लाइफस्टाइल

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Images: कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं...गोवर्धन पूजा विशेज, कोट्स, मैसेज, अपनों को भेजें हार्दिक शुभकानाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 13, 2023, 07:18 PM IST

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का बेहद खास महत्व है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।

Image

Govardhan Puja wishes

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का बेहद खास महत्व है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के कोप से गोकुलवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर उठा लिया था। इसलिए गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। गर इस अवसर पर आप अपने परिचितों, रिश्तेदारों व करीबियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes in hindi

1. कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

2. प्रेम से कृष्ण का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ

उनकी महिमा खुशहाल करेगी।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

govardhan Puja wishes

govardhan Puja wishes

3. लोगों की रक्षा करने

एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. आंधी तूफान से वो डरते हैं,

जिनके मन में प्राण बसते हैं,

वो मौत देखकर भी हंसते हैं,

जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

govaardhan Puja

govaardhan Puja

5. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है,

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. हर खुशी आपके द्वार आए,

जो आप मांगे उससे अधिक पाए,

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,

और ये त्योहार खुशी से मनाए

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan puja 2023

Govardhan puja 2023

7. प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,

गोकुल जिनका है धाम,

ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को

हम सब करें प्रणाम।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,

वो नंदलाला गोपाला,

बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,

सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: ।।

लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।

घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja wishes Images

Govardhan Puja wishes Images

10. प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,

पूरे होंगे सारे अधूरे काम,

आज काम न करना कोई दूजा,

आज तो करना है गोवर्धन पूजा।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

11. गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक,

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव:,

लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता,

घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं व्यपोहतु।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. जो आप मांगें उससे अधिक पाएं

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,

और ये त्योहार खुशियों से मनाएं।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Govardhan Puja

Govardhan Puja

13. लोगों की रक्षा करने को

एक उंगली पर पहाड़ उठाया

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का दिन आया।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

14. बंसी की धुन पर ,

सबके दुःख वो हरता है।

आज भी अपना कन्हैया ,

कई चमत्कार करता है।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

15. कृष्ण की शरण में आकर

भक्त नया जीवन पाते है

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन

हम सच्चे मन से मनाते है।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

16. गोवर्धन पूजा के इस शुभ अवसर पर

हम ये कामना करते हैं की

श्री कृष्ण की कृपा आप पर,

और आपके पुरे परिवार पर

हमेशा बनी रहे।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article