Happy Ganga Dussehra Wishes: अपने करीबियों को इन मैसेज से दें गंगा दशहरा की शुभकामनाएं, बोलें- हर हर गंगे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2023, 09:13 AM IST

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes Messages: गंगा दशहरा ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं।

Happy Ganga Dussehra 2023 wishes Messages: आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। इस दिन मां गंगा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान का एक बेहद खास महत्व है। इस दिन किसी भी चीज का दस की संख्या में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मां गंगा के अवतरण की वजह से ही इसे गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। गंगा दशहरा के मौके पर आप अपने करीबियों को ये खास मैसेज भेज कर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

बचाकर रखना गंगा को,

जरूरत कल भी बहुत होगी,

यकीनन आने वाली पीढ़ी,

इतनी पाक भी नहीं होगी

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

हर हर गंगे…

माँ गंगा को शत शत नमन् ….।

”शिव की जटाओं से निकली गंग धारा,

End of Feed