लाइफस्टाइल

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Shayari, Wishes Images: गणेश चतुर्थी के खास दिन पर भेजें ये स्पेशल स्टेटस और कैप्शन, यहां देखें खूबसूरत शुभकामनाएं मैसेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 7, 2024, 08:18 AM IST

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: बप्पा के आने की खुशी में देशभर में लोग झूम रहे हैं। गणेश उत्सव को बड़ी खूशी और उल्लास के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप बप्पा के जन्मोत्सव पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

Image

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Wishes Hindi Shayari

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: गणेश चतुर्थी का उत्सव आज से शुरू हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की धूम देशभर में देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और सुबह-शाम बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, उनके पसंदीदा व्यंजन मोदक आदि का भोग भी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि बप्पा की सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणपति के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस त्योहार को महाराष्ट्र में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में जब बप्पा घर आ रहे हैं तो इस खुशी में बधाईयां तो बनती हैं। हम आपके लिए कुछ बधाई संदेश लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें गणेश चतुर्थी शायरी, कोट्स, फोटोज, इमेजेज।

Happy Ganesh Chaturthi 2024 Wishes Hindi Shayari

1. आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो।

आपकी तरक्की की, हर किसी की ज़बान पर बात हो

जब भी कोई मुश्किल आये, माय फ्रेंड गणेश आपके साथ हों

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई

Ganesh chaturthi wishes shayari

Ganesh chaturthi wishes shayari

2. गणेश जी का रूप निराला

चेहरा भी कितना भोला-भाला,

जिस पर भी पड़ी कोई मुसीबत,

उसे इन्होंने ही संभाला।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई

3. पार्वती के लाडले, शिव के प्यारे,

लडुअन खा के जो मूषक सवारे,

वो है जय गणेश देवा हमारे...।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई

4. भक्ति गणपति। शक्ति गणपति

सिद्दी गणपति

लक्ष्मी गणपति महा गणपति

देवों में श्रेष्ठ मेरे गणपति

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई!

Ganesh Chaturthi shubhecha sandesh

Ganesh Chaturthi shubhecha sandesh

Lord Ganesha Ganesh Chaturthi Wishes

5. गणेश जी का रूप निराला है

चेहरा भी कितना भोला भाला है

जिसे भी आती हैं कोई मुसीबत

उसे इन्हीं ने तो संभाला है।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

6. लेकर बप्पा का नाम कुछ अच्छा काम हो जाए,

खुशियां बांट के हर जगह,

आज का दिन बप्पा के नाम हो जाए...।

हैप्पी गणेश चतुर्थी

7. पार्वती के लाडले, शिवजी के प्यारे

लड्डू खा के जो मूषक सवारे

वो जो है गणेश देवा हमारे

हैप्पी गणेश चतुर्थी।

Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024

Happy Ganesh Chaturthi Text

8. वक्रतुण्ड महाकाय को अपने भक्तों से प्यार है,

दिल से जिसने पूजा, समझो उसका बेड़ा पार है।

हैप्पी गणेश चतुर्थी

9. ओम गं गणपतये नमो नम

श्री सिद्धी विनायक नमो नम

अष्टविनायक नमो नम

गणपति बप्पा मौर्या

10. नए कार्य की शुरुआत अच्छी हो

हर मनोकामना सच्ची हो

गणेश जी का मन में वास रहे

गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहे

गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article