Father's Day Motivational Quotes in Hindi: पिता के लिए जितना कहा जाए उतना कम है। बच्चे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन चाह कर भी कभी अपने पिता के प्यार और बलिदान का कर्ज नहीं चुका सकते। पिता (Father's Day) हैं तो हम बच्चों में गुरूर है। पिता बच्चों का हौसला तो कभी उनके सपनों में रंग भरने वाला जादूगर होता है। पिता बिना कहे पर्दे के पीछे से अपने बच्चों की जिंदगी संवारने में खुद को गला देता है। अपनी सुख चैन पिता सिर्फ इसलिए गंवा देते हैं ताकि उनके बच्चों को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े।
Happy Father's Day 2024 Quotes, Messages, Shayari, Wishes in Hindi
पिता के इसी निस्वार्थ प्यार और बलिदान को याद कर उन्हें धन्यवाद कहने के लिए फादर्स डे (Happy Father's Day 2024) मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे के मौके पर अगर आप भी अपने पिता को बताना चाहते हैं कि वो आपके लिए कितने खास हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप फादर्स डे के मौके पर अपने पिता को ये खूबसूरत कोट्स (Motivational Quotes For Father) भेज उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं:
Happy Father's Day Quotes in Hindi | फादर्स डे के लिए मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में
. पिता नीम के पेड़ सा होता है, उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी ही देता है।
. ज़िन्दगी जीने का मज़ा तो आपसे मांगे हुए सिक्कों से था, पापा, हमारी कमाई से तो ज़रूरतें भी पूरी नहीं होती!!
. पिता हारकर बाज़ी हर बार मुस्कुराया, शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।
Happy Father's Day Shayari | फादर्स डे की शायरी
. निकाल के जिस्म से जो अपनी ही जान देता है, बड़ा ही मजबूत है वो पिता जो कन्यादान देता है।
. कंधों पर झुलाया कंधों पर घुमाया, एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया।
. मेरा साहस, मेरी इज़्ज़त, मेरा सम्मान है पिता, मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान है पिता।
Fathers Day Emotional Quotes in Hindi | फादर्स डे के हिंदी कोट्स
. अजीज भी वो है, नसीब भी वो है, दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है। उनकी दुआ से चलती है ज़िन्दगी, क्यों की खुदा भी वो है और तकदीर भी वो है।
. मंजिल दूर और सफ़र बहुत है, छोटी सी ज़िंदगी की फिकर बहुत है। मार डालती ये दुनिया कब की हमें, लेकिन "पापा " के प्यार में असर बहुत है!
.मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में, मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।
Happy Fathers Day Wishes in Hindi । फादर्स डे के शुभकामना संदेश
. दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है, मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है।
. एक स्तंभ हो आप, एक विश्वास हो आप, आपसे अस्तित्व है मेरा, आपसे शान है मेरा।
हैप्पी फादर्स डे, लव यू पापा।
