लाइफस्टाइल

Father's Day Wishes Quotes in English: अपने पापा से 2 शब्दों में कहें दिल की बात, मजबूत रिश्ते के लिए करें ये 5 काम, पापा के लिए 2 लाइन

Happy Father's 2024 Day Quotes, Fathers Day Shayari in Hindi: बाप और बच्चों का रिश्ता बहुत ही अलग होता है, कम बातों के बावजूद पिता बच्चों की ख्वाहिशे समझ लेते हैं। हालांकि कई बार बाप और बच्चों के रिश्ते में अनकही दूरी होती है जिससे रिश्ता कुछ कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में यहां देखें पापा संग रिश्ता मजबूत करने के टिप्स। दो शब्दों में कहें दिल की बात।

Image

Happy father's day 2024

Happy Father's 2024 Day Quotes: वैसे तो बाप और बच्चों का रिश्ता (Father-Son Bond) बहुत ही ज्यादा खास होता है, पिता जैसा त्याग और प्रेम शायद ही कोई कर सकता है। हालांकि बहुत सी स्थितियों में पिता की तुलना में बच्चों का रिश्ता मां से ज्यादा ओपन और ईमोशनल रहता है। हर बच्चा तो हर बाप भी अपने बच्चों से बहुत सारी चीजों पर खुलकर बात नहीं कर पाता है। दोनों ही तरफ से एक अजीब सा डर और कई बार तो कुछ दूरी भी होती है। बच्चे बहुत कम ही अपनी ईमोशनल नीड्स को पूरा करने के लिए पिता (Father's Day) से बातचीत करते हैं।

पितृसत्तात्मक समाज में हमेशा से ही पुरुषों को स्ट्रॉन्ग, कम भावुक और घर के बाहर की चीजों का रिश्तों का ख्याल रखने की सीख दी गई है। ये एक वजह हो सकती है कि, बच्चे पिताओं से थोड़ा कम बॉन्ड कर पाते हैं। हालांकि ऐसा हर स्थिति में हो ये जरूरी भी नहीं है और इसे ठीक न किया जा सके ऐसा भी जरूरी नहीं है। तो अगर आप भी इस फादर्स डे 2024 पापा संग अपने रिश्ते और मजबूत करना चाहते हैं। तो हर बच्चे को ये सिंपल सी टिप्स फॉलो करनी ही चाहिए।

पिता संग रिश्ता मजबूत कैसे करें, How to Strengthen Relationship With Father-

साथ समय बिताएं

पिता संग रिश्ते की दूरी का कारण साथ कम समय बिताना हो सकता है। आमतौर पर क्योंकि माएं हर परिस्थिति में बच्चों के आसपास रहती है, तो बच्चे उन्हें दिल की बात ज्यादा बताने लगते हैं। ऐसे में पिता संग रिश्ते को मजबूत करने के लिए सबसे पहले साथ समय बिताना जरूरी है। आप पापा संग कोई ऐसी एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं, जो आप दोनों को पसंद हो। जैसे कोई खेल, गार्डनिंग, खाना बनाना, शो देखना आदि ऐसे में आपकी पसंद-नापसंद के मद्देनज़र आप एक दूसरे से बॉन्ड कर पाएंगे।

उनकी जिंदगी में दिलचस्पी दिखाएं

इस समाज में पुरुष जिस प्रकार की जिंदगी बिताते हैं, उसमें बहुत ही ऐसे पल आते हैं। जब कोई बहुत जिज्ञासा के साथ उनके दिन का हाल जानना चाहता हो। ऐसे में पापा संग रिश्ते में प्यार घोलने के लिए हर बच्चे को उनकी जिंदगी में दिलचस्पी दिखानी ही चाहिए। आप पापा से उनके दिन के बारे में पूछ सकते हैं, वे क्या करना चाहते हैं, उनके सपने क्या हैं और आप लोग साथ मिलकर क्या कर सकते हैं।

बातचीत करें

बात न करना हर मजबूत से मजबूत रिश्ते को खोखला कर सकता है। ऐसे में हर बच्चे को पहला स्टेप लेना ही होगा और अपनी व अपने अपनों की जिंदगियों के लिए एक दूसरे से बातचीत करनी होगी। अगर आपके और पिता के रिश्ते में कुछ तनाव है, दूरी है या आपको कुछ चीज परेशान कर रही है। तो आपको खुलकर बात करना ही चाहिए।

मनमुटाव दूर करें

बहुत से बच्चों को अपने पिता से बहुत तरह के गिले-शिकवे तो डर होता है। ऐसे में रिश्ता कमज़ोर पड़ने लगता है, इसलिए आपको सारे मनमुटाव दूर करके नई शुरुआत करनी ही चाहिए। पिता और बच्चों के रिश्ते में प्यार के साथ तकरार आना भी लाजमी है, लेकिन उन दिक्कतों को पार करके आगे बढ़ना काफी जरूरी है।

उनके लिए खड़े रहे

अगर आप अपने पिता के लिए कुछ करना चाहते हैं या अपने रिश्ते को सुधारना चाहते हैं स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं। तो आपको बस एक काम करने की जरूरत हो सकती है, वो है हर स्थिति में अपने पिता की ढाल बनकर खड़े रहना। जैसा आपको पालते वक्त उन्होने किया होगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article