लाइफस्टाइल

Father's Day 2024 Card Ideas: फादर्स डे पर पापा के लिए खुद बनाएं ग्रीटिंग कार्ड्स, देखें कार्ड के सिंपल और खूबसूरत डिजाइन्स

Happy Father's Day 2024 Card: देशभर में आज फादर्स डे (Father's Day card messages) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को और भी ज्यादा खास और यादगार बनाने के लिए आप अपने पापा को ग्रीटिंग कार्ड्स (Fathers Day Card Templates) भेज सकते हैं। आइये आपको दिखाते हैं कुछ खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड्स के डिजाइन्स।

Image

Father's Day 2024 Greeting Cards

Happy Father's Day 2024 Card: पिता वो पेड़ हैं जिसकी छांव में हम जिंदगीभर सुरक्षित महसूस करते हैं। पिता और बच्चे का रिश्ता सबसे अलग और सबसे खास होता है। पिता अपने बच्चे के आगे सख्त दिखते हैं, उन्हें डांटता भी हैं लेकिन दिल में एकदम कोमल होते हैं। पिता अपने प्यार को कभी दिखा नहीं पाते। लेकिन आप चाहें तो इस फादर्स डे पर अपने पिता (Handmade Card For Father) के लिए अपने प्यार को जरूर दिखा सकते हैं। आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर आप अपने पापा को ग्रीटिंग कार्ड्स (Greeting Cards For Papa) भेज सकते हैं। आइये देखते हैं ग्रीटिंग कार्ड्स (Happy Fathers day card ideas) के कुछ खास डिजाइन्स।

1) हार्ट वाला कार्ड

ऐसे दिल वाले वाले ग्रीटिंग कार्ट आपके पापा को खूब पसंद आएंगे। इन्हें बनाना भी आसान होता है। अगर आप चाहे तो इन पेपर्स को दिल के आकार में काट लें। फिर इसमें पापा के लिए कोई स्पेशल मैसेज भी लिख सकते हैं।

Greeting Cards For Dad

Greeting Cards For Dad

Heart Shaped Greeting Card For Father

Heart Shaped Greeting Card For Father

2) फुलों वाल कार्ड

फुलों वाले ग्रीटिंग कार्ड्स काफी ट्रेंड में हैं और ये आपके डैड को पसंद भी आएंगे। ऐसे कार्ड को आप अपने हिसाब से जिस रंग का चाहें बना सकते हैं। ऐसे कार्ड्स मार्केट में भी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।

Flower Shaped Card For Father's Day 2024

Flower Shaped Card For Father's Day 2024

Floral Print Greeting Cards

Floral Print Greeting Cards

3) शेप वाले कार्ड

अगर अपने भाई-बहन के साथ मिलकर पापा के लिए कार्ड बना रहे हैं तो ऐसे शेप वाले कार्ड बना सकते हैं। आप इसपर मन चाहा डिजाइन बना सकते हैं। साथ ही जो शेप चाहें वो दे सकते हैं। आपके पापा को तो आपके हाथ से बना एक सादा कागज भी पसंद आएगा, ये तो फिर भी ग्रीटिंग कार्ड है। हां, इस कार्ड में आइ लव यू डैड लिखना न भूलें।

Handmade Greeting Card For Papa

Handmade Greeting Card For Papa

4) मल्टीकलर थ्री डी कार्ड

आप अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो ऐसा कार्ड बनाकर एक एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक डिजाइन तय कर लें, फिर उसके अनुसार थ्री-डी कार्ड बनाएं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

3D Print Greeting Cards For Father's Day

3D Print Greeting Cards For Father's Day

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article